Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS के पूर्व बल्लेबाज ने तूफानी सेंचुरी ठोककर की विराट कोहली की बराबरी, T20 में कर दिया बड़ा कारनामा

PBKS के पूर्व बल्लेबाज ने तूफानी सेंचुरी ठोककर की विराट कोहली की बराबरी, T20 में कर दिया बड़ा कारनामा

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : May 08, 2025 11:04 am IST, Updated : May 08, 2025 11:04 am IST

विराट कोहली के बहुत बड़े रिकॉर्ड की बराबरी हो गई है। पंजाब किंग्स के लिए IPL का पिछला सीजन खेलने वाले विदेशी बल्लेबाज ने धमाकेदार सेंचुरी के दम पर कोहली की बराबरी कर ली है।

Rilee Rossouw - India TV Hindi
Image Source : AP राइली रूसो

विराट कोहली के बल्ले से IPL 2025 में लगातार रन निकल रहे हैं। इस सीजन कोहली 11 मैचों में 63.13 के औसत से 505 रन बना चुके हैं। किंग कोहली IPL 2025 में सबसे ज्यादा 7 अर्धशतक जड़ चुके हैं लेकिन अब तक शतक जड़ने का कमाल नहीं कर पाए हैं। मौजूदा सीजन में उनका हाईएस्ट स्कोर 73 रन है। इस बीच विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की पंजाब किंग्स के लिए पिछला सीजन खेलने वाले धाकड़ बल्लेबाज ने बराबरी कर ली है। ये बल्लेबाज और कोई नहीं साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज राइली रूसो हैं, जिन्होंने T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है।

रूसो पहुंचे कोहली के बराबर 

राइली रूसो ने एक T20 लीग में महज 46 गेंदों पर 14 चौके और 6 छक्कों की मदद से 104 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए कमाल कर दिया। उन्होंने T20 क्रिकेट में अपना 9वां शतक जड़ा और विराट कोहली की बराबरी कर ली। कोहली ने T20 क्रिकेट की 393 पारियों में 9 शतक जड़े हैं जबकि रूसो ने महज 361 पारियों में ये कमाल कर दिखाया। अब रूसो के पास कोहली को पछाड़ते हुए T20 क्रिकेट में 10 सेंचुरी जड़ने का मौका होगा। 

T20 क्रिकेट में अब तक सिर्फ 2 ही बल्लेबाज 10 या उससे ज्यादा शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। इनमें पहले पायदान पर क्रिस गेल हैं जबकि दूसरे नंबर पर बाबर आजम हैं। गेल ने 22 T20 शतक जड़े हैं जबकि बाबर आजम 11 शतक ठोकने का कारनामा कर चुके हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल - 22
  • बाबर आजम - 11
  • राइली रूसो - 9
  • विराट कोहली - 9

अब देखना दिलचस्प होगा कि विराट और राइली में कौन पहले 10वां T20 शतक जड़ने में सफल हो पाता है। कोहली के बल्ले से जल्दी ही शतक देखने को मिल सकता है क्योंकि वह कमाल की फॉर्म में हैं। विराट की टीम RCB IPL 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। RCB 11 मैचों में 16 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। RCB के लीग स्टेज में 3 मैच बचे हुए है, जिनमें कोहली की नजर बड़ी पारी खेलने पर होगी। 

यह भी पढ़ें:

वरुण चक्रवर्ती ने ध्वस्त किया 11 साल पुराना कीर्तिमान, सबसे तेज ऐसा करने वाले बने फिरकी गेंदबाज

धोनी ने IPL में बनाया महारिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले खिलाड़ी, तोड़ना तो दूर सोचकर भी छूट जाएंगे पसीने

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement