1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया से बाहर होते ही रिंकू सिंह ने बल्ले से दिखाया रौद्र रूप, 240 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

टीम इंडिया से बाहर होते ही रिंकू सिंह ने बल्ले से दिखाया रौद्र रूप, 240 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 04, 2025 03:59 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 03:59 pm IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए घोषित की गई टीम इंडिया की स्क्वाड में रिंकू सिंह को जगह नहीं मिली है, जिसके बाद उन्होंने सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले में 240 के स्ट्राइक रेट से अपनी पारी खेली।

Rinku Singh- India TV Hindi
रिंकू सिंह Image Source : PTI

भारतीय टीम को घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद 9 दिसंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से 3 दिसंबर को स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया। इसमें जहां हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी देखने को मिली तो वहीं रिंकू सिंह को जगह नहीं मिली जो सभी के लिए एक चौंकाने वाला फैसला जरूर रहा। रिंकू को एशिया कप 2025 और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में सिर्फ एक मुकाबला खेलने का मौका मिला था। अब सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम इंडिया से बाहर होने के बाद रिंकू सिंह का बल्ले से आक्रामक अंदाज देखने को मिला है।

रिंकू ने 240 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में चार दिसंबर को ग्रुप-बी में उत्तर प्रदेश की टीम का सामना चंडीगढ़ की टीम के खिलाफ था, इस मैच में यूपी की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का स्कोर बनाया। उत्तर प्रदेश की तरफ से खेल रहे रिंकू सिंह ने टीम के स्कोर को 200 रनों के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की जिसमें उनके बल्ले से 10 गेंदों में 24 रनों की पारी देखने को मिली। रिंकू ने इस दौरान 2 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वहीं उत्तर प्रदेश की तरफ से समीर रिजवी के बल्ले से इस मुकाबले में 42 गेंदों में 70 रनों की पारी देखने को मिली।

यूपी की टीम ने दर्ज की तीसरी जीत

चंडीगढ़ के खिलाफ इस मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने जहां 212 रनों का स्कोर बनाया तो वहीं उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर चंडीगढ़ को 20 ओवर्स में 172 रनों के स्कोर पर रोक दिया। इस मैच में यूपी की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का जलवा देखने को मिला जिन्होंने अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 23 रन देने के साथ 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा विपराज निगम ने जहां 2 विकेट लिए तो वहीं शिवम मावी, कार्तिक त्यागी और प्रशांत वीर ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया। सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में यूपी की टीम का ये पांचवां मुकाबला था, जिसमें उन्होंने अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के साथ ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। 

ये भी पढ़ें

ODI और T20I कोई भी फॉर्मेट हो, इस खिलाड़ी ने जब भी लगाया शतक भारतीय टीम को मिली हार; बुरी किस्मत

ICC Rankings में पाकिस्तानी खिलाड़ी फिर बना नंबर-1, यान्सन ने लंबी छलांग से हासिल की करियर की बेस्ट रेटिंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल