1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कब होगी ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी, अब सामने आई नई संभावना

कब होगी ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी, अब सामने आई नई संभावना

 Published : Sep 08, 2025 10:27 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 10:27 pm IST

इंग्लैंड सीरीज के चौ​थे मैच में ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे, अब वे जल्द ही बेंगलुरु पहुंचने वाले हैं, तभी पता चलेगा​ कि उनकी चोट अब कितनी ठीक हो चुकी है।

rishabh pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : GETTY

 

Rishabh Pant: भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के दौरान ऋषभ पंत ने कमाल का खेल दिखाया था। सीरीज में पंत ने कई नए कीर्तिमान बनाए और पुराने तोड़कर अपने नाम कर लिए। लेकिन सीरीज खत्म होते होते वे चोटिल हो गए और तब से बाहर हैं। हालांकि इस दौरान भारत ने कोई मैच तो नहीं खेला है, लेकिन अब एशिया कप होने जा रहा है, जिसमें पंत नहीं हैं। इस बीच सवाल ये भी है कि ऋषभ पंत की वापसी टीम इंडिया में आखिर कब तक होगी। लेकिन लेकर नई संभावना सामने आई है। 

बेंगलुरु के सीओई पहुंच रहे हैं पंत

ऋषभ पंत को लेकर पता चला है कि वे बेंगलुरु के सीओई यानी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस पहुंच रहे हैं। हालांकि इससे पहले उन्होंने कुछ दिन मुंबई में भी गुजारे, लेकिन अब वे अपनी प्रगति और बेहतर कर जल्द से जल्द वापसी के लिए बेंगलुरु जा रहे हैं। अभी ये कह पाना मुश्किल है कि पंत की चोट कितनी ठीक हो गई है और कितनी अभी बाकी है। इसको लेकर बीसीसीआई के डॉक्टरों की टीम ही कुछ तस्वीर साफ कर पाएगी। इस पूरे प्रकरण को लेकर अब क्रिकबज की एक नई रिपोर्ट सामने आई है।

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट नहीं खेल पाए थे पंत

पंत इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान चौथे टेस्ट में चोटिल हो गए थे, जब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की बॉल सीधे उनके पैर के अंगूठे पर लगी आकर। उस वक्त तो पता नहीं चला और पंत ने बाद में बल्लेबाजी भी की, लेकिन एक्सरे से पता चला कि उन्हें फ्रेक्चर हुआ था। इसके बाद आखिरी टेस्ट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को मौका दिया गया। पूरी टीम इंडिया को वापस लौट आई थी, लेकिन पंत इंग्लैंड में ही थे। हाल में वे सीधे मुंबई पहुंचे और वहां से अब बेंगलुर पहुंच रहे हैं। 

वेस्टइंडीज या फिर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में होगी वापसी

बात जहां तक पंत की वापसी की है तो एशिया कप के तुरंत बाद अक्टूबर में ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला दो अक्टूबर से ही है, लिहाजा इसी महीने के आखिर में टीम की घोषणा कर दी जाएगी। ऐसे में बीसीसीआई जरूर डॉक्टरों से जानना चाहेगा कि पंत की ताजा स्थिति क्या है। अगर इस सीरीज में पंत की वापसी नहीं हो पाई तो फिर उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। अक्टूबर में ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी, जहां वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होगी। उसी में पंत की वापसी की संभावना नजर आती है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल