1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कार एक्सिडेंट के बाद ऋषभ पंत से बर्दाश्त नहीं हो रही ये बात, अपनी वापसी को लेकर दिया अपडेट

कार एक्सिडेंट के बाद ऋषभ पंत से बर्दाश्त नहीं हो रही ये बात, अपनी वापसी को लेकर दिया अपडेट

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Feb 28, 2023 09:41 pm IST,  Updated : Feb 28, 2023 11:56 pm IST

पिछले साल दिसंबर में ऋषभ पंत एक कार एक्सिडेंट का शिकार हो गए थे। अब उन्होंने क्रिकेट मैदान पर अपनी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Rishabh Pant- India TV Hindi
Rishabh Pant Image Source : GETTY

Rishabh Pant Heath Update: भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में हुई एक गंभीर कार दुर्घटना से उबरने की राह पर हैं। क्रिकेटर एक भयानक कार दुर्घटना में बच गए और अभी उनका इलाज चल रहा है। ऋषभ कब तक पूरी तरह से ठीक हो पाएंगे यह कह पाना मुश्किल है, लेकिन भारतीय स्टार ने अब अपनी फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

ऋषभ पंत का इंटरव्यू

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए पंत ने कहा है कि वह काफी बेहतर हैं और अच्छी प्रगति कर रहे हैं। भारतीय स्टार ने यह भी कहा कि वह अपने पैरों पर वापस आने पर ध्यान दे रहे हैं। पंत ने कहा, "मैं अब काफी बेहतर हूं और ठीक होने के साथ कुछ अच्छी प्रगति कर रहा हूं। उम्मीद है कि भगवान की कृपा और मेडिकल टीम के समर्थन से मैं जल्द ही पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा।"

पंत से नहीं हो रहा बर्दाश्त

पंत लंबे समय तक क्रिकेट एक्शन से दूर रहेंगे लेकिन अब उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है। वह जल्द ही वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि "मुझे लगता है कि यह कहना मुश्किल है कि मैं क्रिकेट को कितना मिस करता हूं क्योंकि मेरा जीवन सचमुच इसके चारों ओर घूमता है, लेकिन मैं अब अपने पैरों पर वापस आने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और मैं वह करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, क्रिकेट खेलना।" 

पंत को लगेगा समय

पंत की दिनचर्या में अब तीन फिजियोथेरेपी सेशन हैं, जबकि वह उनके बीच में फल और तरल पदार्थ भी लेते हैं। भारतीय क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से बाहर हो गया है और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी नहीं खेल पा रहे हैं। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक ने कहा था कि पंत एक या दो साल में भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल