1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पंत की सेहत पर आया बड़ा अपडेट, एक्सीडेंट के बाद पहली बार आई ये अच्छी खबर

पंत की सेहत पर आया बड़ा अपडेट, एक्सीडेंट के बाद पहली बार आई ये अच्छी खबर

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Jan 13, 2023 09:47 pm IST,  Updated : Jan 13, 2023 09:47 pm IST

ऋषभ पंत की हेल्थ पर पहली बार एक अच्छा अपडेट सामने आया है। बता दें कि इस खिलाड़ी को एक्सीडेंट में कई घातक चोट लगी थीं।

Rishabh Pant- India TV Hindi
Rishabh Pant Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का कुछ ही दिन पहले कार एक्सीडेंट हुआ था। इस खिलाड़ी की कार रुड़की में डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसके बाद पंत को गंभीर चोट आईं। इसी के चलते ये खिलाड़ी लंबे समय तक खेल से दूर हो गया है। लेकिन अब पंत की हेल्थ से जुड़ा एक अच्छा अपटेड सामने आया है।

पंत की हेल्थ पर आया अपडेट

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की 6 जनवरी को घुटने के लिगामेंट की सर्जरी हुई थी। उनके सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और पहली बार थोड़ी देर के लिए खड़े भी हुए थे। मिड-डे अखबार की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती पंत मंगलवार को कुछ देर के लिए बिस्तर से उठे थे।

सर्जरी के बाद पहली बार उठे पंत

रिपोर्ट में कहा गया, "सर्जरी के चौथे दिन (मंगलवार), ऋषभ को सर्जरी के बाद पहली बार बिस्तर से उठाया गया। वह बिस्तर से उठे थे और लोगों के सहारे कुछ सेकंड के लिए खड़े रहे थे। वह एक और सप्ताह के लिए अस्पताल में रहेंगे। उन्हें व्यापक पुनर्वसन की आवश्यकता होगी।" 30 दिसंबर की सुबह, पंत को कई चोटें आईं, जब उनकी कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। उत्तराखंड राज्य में हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच भीषण कार दुर्घटना हुई।

25 वर्षीय पंत को शुरू में मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती करने से पहले सक्षम अस्पताल मल्टीस्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। वह नई दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की जा रहे थे और अपनी मर्सिडीज कार चलाते समय अकेले थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल