1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत को नहीं भुला पा रही दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ के खिलाफ मैच में दिखी खास झलक

ऋषभ पंत को नहीं भुला पा रही दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ के खिलाफ मैच में दिखी खास झलक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 01, 2023 08:57 pm IST,  Updated : Apr 01, 2023 08:57 pm IST

LSG vs DC: IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के डग डगआउट में ऋषभ पंत की जर्सी टंगी हुई दिखी है।

Rishabh Pant - India TV Hindi
Rishabh Pant Image Source : IPLT20.COM

IPL 2023 के तीसरे मैच में इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर चल रहे हैं। उनकी जगह टीम में युवा विकेटकीपर अभिषेक पोराल को जगह मिली है। 

पंत की दिखी जर्सी 

दिल्ली कैपिटल्स के डग आउट में ऋषभ पंत की जर्सी को लटकाया गया, जिस पर उनकी जर्सी का नंबर-17 लिखा हुआ था। दिल्ली की टीम का ये अंदाज फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आया। टीशर्ट की जो फोटो वायरल हो रही है। वहां पर डग आउट में सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग बैठे हुए नजर आ रहे हैं। 

ऋषभ पंत ने किया ये ट्वीट 

ऋषभ पंत ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं टीम का 13वां खिलाड़ी हूं, क्योंकि इम्पैक्ट प्लेयर रूल है। वरना 12वां खिलाड़ी होता। पंत पिछले साल की दिल्ली से रूड़की से जाते हुए कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे, जिससे उनका लिगामेंट फट गया था, जिसका सफल ऑपरेशन हो चुका है। अभी हाल में उनकी बैसाखी के सहारे चलते हुए एक फोटो सामने आई थी। 

भारत के लिए खेले तीनों ही फॉर्मेट 

ऋषभ पंत ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है, उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को 33 टेस्ट मैचों में 2271 रन, 30 वनडे मैचों में 865 रन और 66 टी20 मैचों में 987 रन बनाए हैं। उनकी विकेटकीपिंग स्किल भी कमाल की है। जब वह लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल