1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 में नंबर 3 पर बैटिंग करेंगे ऋषभ पंत? LSG फ्रेंचाइजी ने आखिर क्यों लिया ये फैसला

IPL 2026 में नंबर 3 पर बैटिंग करेंगे ऋषभ पंत? LSG फ्रेंचाइजी ने आखिर क्यों लिया ये फैसला

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 22, 2026 09:13 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 09:15 pm IST

Rishabh Pant: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2025 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। लेकिन इस सीजन वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे।

Rishabh Pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : AP

Rishabh Pant At 3: IPL 2026 की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस सीजन टीम के कप्तान ऋषभ पंत अपनी बैटिंग पोजीशन में बदलाव करते हुए नजर आएंगे। IPL 2026 में पंत नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए नजर आएंगे। ऋषभ के लिए आईपीएल का ये सीजन काफी अहम होने वाला है। आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को लखनऊ ने 27.5 करोड़ में खरीदा था। लेकिन पिछले सीजन उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके टी20 टीम में वापसी करना चाहेंगे ऋषभ पंत

ऋषभ के लिए पिछला आईपीएल सीजन भूलने योग्य रहा था लेकिन इस सीजन में अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह भविष्य में भारत की टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं। बता दें कि पंत इस वक्त टीम इंडिया के टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं, इसके अलावा वह वनडे और टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। भारत की टी20 टीम में एक से बढ़कर एक शानदार प्लेयर्स हैं, ऐसे में उन्हें टी20 टीम में वापसी करने के लिए इस आईपीएल सीजन में खास प्रदर्शन करना होगा।

टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर पंत ने लिया बड़ा फैसला

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आईपीएल के सूत्रों ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट और पंत दोनों इस बात से सहमत हैं कि उनके लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना उपयुक्त होगा। वह अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टी20 टीम में जगह बना सकते हैं। इस साल LSG के टॉप ऑर्डर में एडन मार्क्रम, मिचेल मार्श और पंत शामिल होंगे। पंत ने पिछले साल 133.17 के निराशाजनक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और उन्होंने केवल 269 रन बनाए जिसमें नाबाद 118 रन की एक पारी भी शामिल है। इस सीजन वह उससे बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

IPL 2025 में पंत ने नंबर 4 पर की थी बैटिंग

पंत ने पिछले सीजन में अधिकतर समय नंबर 4 पर बल्लेबाजी की थी लेकिन तब वह आखिर के कुछ मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। हालांकि उस समय तक लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। पंत के तीसरे नंबर पर उतरने का मतलब होगा कि निकोलस पूरन को बल्लेबाजी क्रम में नीचे आना पड़ेगा। एलएसजी की टीम अभी लखनऊ में अपने घरेलू मैदान पर अभ्यास कर रही है। उसका पहला मैच एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।

यह भी पढ़ें

Virat Kohli Insta Story: क्या विराट ने RCB से की थी चार्टर्ड प्लेन की मांग? खुद ही बताई पूरी सच्चाई

PSL छोड़ने वाले खिलाड़ियों को पाकिस्तान बोर्ड ने दी धमकी, लीगल एक्शन लेने की तैयारी में है PCB

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल