पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज 26 मार्च से होने वाला है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कई इंटरनेशनल प्लेयर्स ने PSL छोड़कर IPL में खेलने का फैसला किया है। इस सीजन ब्लेसिंग मुजरबानी, दसुन शनाका जैसे बड़े प्लेयर्स ने PSL को छोड़कर अब IPL में खेलने का फैसला किया है। जाहिर तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को प्लेयर्स का ये रवैया पसंद नहीं आया। इस बीच पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने रविवार को उन इंटरनेशनल खिलाड़ियों के खिलाफ लीगल ऐक्शन लेने की धमकी दी है, जो पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन के शुरू होने से ठीक पहले अपना नाम वापस ले रहे हैं।
कई विदेशी प्लेयर्स ने PSL 2026 से नाम लिया वापस
पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा रहे कई विदेशी प्लेयर्स ने इस महीने PSL से हटने का फैसला किया है। पीएसएल छोड़ने के कुछ दिन बाद वह आईपीएल से जुड़ गए हैं। 22 मार्च को श्रीलंका के टी20 कप्तान दसुन शनाका ने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने हैं, जिसके बाद इस मामले पर नकवी ने चुप्पी तोड़ी है। श्रीलंका के शनाका आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, जिसके बाद पीएसएल में लाहौर कलंदर्स से जुड़े थे। लेकिन अब वह रिप्लेसमेंट के तौर पर IPL में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ गए हैं।
पीसीबी का कानूनी विभाग ले सकता है प्लेयर्स पर बड़ा एक्शन
नकवी ने यह भी कहा कि पीसीबी का कानूनी विभाग उन क्रिकेटरों के मामले देख रहा है जिन्होंने आईपीएल खेलने के लिए पीएसएल के कॉन्ट्रैक्ट को कैंसिल किया है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आईपीएल के साथ टकराव से पीएसएल को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। वहीं पाकिस्तान के कई इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेटर भी इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।
खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे PSL 2026 के मुकाबले
PCB ने रविवार को कहा कि ईरान-अमेरिका -इस्राइल युद्ध के कारण क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग का पहला चरण दर्शकों के बिना होगा। इस साल दसुन शनाका पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़कर आईपीएल में शामिल होने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो गए थे।
यह भी पढ़ें
Virat Kohli Insta Story: क्या विराट ने RCB से की थी चार्टर्ड प्लेन की मांग? खुद ही बताई पूरी सच्चाई