1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीरीज हारते ही कप्तान रोहित के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, खराब लिस्ट में हो गए शामिल

सीरीज हारते ही कप्तान रोहित के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, खराब लिस्ट में हो गए शामिल

 Published : Aug 07, 2024 08:44 pm IST,  Updated : Aug 07, 2024 09:54 pm IST

IND vs SL 3rd ODI: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे मैच गंवाते ही सीरीज भी गंवा दी है। इसी के साथ कप्तान रोहित शर्मा का नाम एक खराब रिकॉर्ड जुड़ गया है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : AP

India vs Sri Lanka 3rd ODI: भारतीय टीम को तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ  110 रनों से हार झेलनी पड़ी है। इसी के साथ भारतीय टीम वनडे सीरीज 0-2 से हार गई है। तीसरे वनडे में टीम इंडिया के गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। इसके बाद लंकाई टीम ने भारत को जीतन के लिए 249 रनों का टारगेट दिया। जिसके जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 138 रनों पर सिमट पर गई। भारतीय टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। 

खराब लिस्ट में जुड़ा कप्तान रोहित का नाम

सीरीज हारते ही कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। वह श्रीलंका के खिलाफ बाइलेटरल वनडे सीरीज हारने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम ने लंका के खिलाफ बाइलेटरल वनडे सीरीज हारी थी। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी बार साल 1997 में वनडे सीरीज हारी थी। 

भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप

भारतीय टीम की शुरुआत ही बहुत खराब रही। जब 37 के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया। शुभमन गिल 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। लेकिन इन दोनों के आउट होते ही भारतीय बल्लेबाजी बिखर गई। रोहित शर्मा ने 35 रन और कोहली 20 रन बनाए। रोहित, कोहली और रियान पराग (15 रन), वॉशिंगटन सुंदर (30 रन) ही भारत की तरफ से दोहरे अंक में पहुंचने में सफल रहे। बाकी के बल्लेबाज क्रीज पर टिकने के लिए तरसते रहे। 

श्रीलंकाई स्पिनर्स ने किया कमाल

श्रीलंका के लिए डुनिथ वेल्लालेज ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच में पांच विकेट हासिल किए। पूरे मैच में श्रीलंकाई स्पिनर हावी रहे। भारतीय बल्लेबाज स्पिनर के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। महेश तीक्ष्णा और जेफरी वांडरसे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। असिता फर्नांडो के खाते में एक विकेट गया। 

श्रीलंकाई टीम के लिए पथुम निसंका और अविष्का फर्नांडो ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 89 रनों का साझेदारी की। निसंका ने 45 रन बनाए। वहीं अविष्का अपने शतक से सिर्फ चार रने से चूक गए। उन्होंने 96 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे कुसल मेंडिस ने भी 59 रन बनाए। इन तीनों ही बल्लेबाजों की वजह से ही लंकाई टीम सम्मानजनक स्कोर बना पाई। भारत के लिए रियान पराग ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें

Vinesh Phogat: डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट की पहली तस्वीर आई सामने, पीटी उषा मिलने पहुंचीं

VIDEO: मोहम्मद सिराज फिर बीच मैदान में भड़के, इस​ खिलाड़ी को दिखाई आंखें 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल