1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा बने नंबर-1 कप्तान, ODI में हासिल किया अद्भुत मुकाम, अब तक कोई नहीं सका ऐसा

रोहित शर्मा बने नंबर-1 कप्तान, ODI में हासिल किया अद्भुत मुकाम, अब तक कोई नहीं सका ऐसा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 12, 2025 09:19 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 09:19 pm IST

रोहित एंड कंपनी ने T20I सीरीज 4-1 से जीतने के बाद वनडे सीरीज में इंग्लैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। इसके साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने बहुत बड़ा कारनामा कर दिया।

IND vs ENG- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : GETTY

IND vs ENG: इंग्लैंड का भारत दौरा तीसरे वनडे के समापन के साथ ही खत्म हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 357 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.2 ओवरों में महज 214 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने इंग्लैंड को 142 रनों से हराकर वनडे में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरा वनडे मैच अपने नाम करते हुए 3 मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड का क्लीन स्वीप कर दिया। भारतीय सरजमीं पर तीसरी बार इंग्लैंड का वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2008 और 2011 में इंग्लैंड का 5-0 से क्लीन स्वीप किया था। 

भारत ने जब वनडे सीरीज में इंग्लैंड का क्लीन स्वीप किया 

  • (5-0) 2008 में धोनी के नेतृत्व में
  • (5-0) 2011 में धोनी के नेतृत्व में
  • (3-0) 2025 में रोहित के नेतृत्व में*

रोहित ने छुआ अद्भुत मुकाम 

तीसरे वनडे में भारत की जीत के हीरो रहे युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल। गिल के बल्ले से शानदार शतक निकला। गिल ने 102 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़े। कोहली ने 52 रन बनाए जबकि अय्यर ने 78 रनों की पारी खेली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आज के मैच में बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे सके लेकिन उन्होंने वनडे सीरीज जीतने के साथ ही कप्तानी में नया कीर्तिमान रच दिया। दरअसल, रोहित शर्मा भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में 4 टीमों का क्लीन स्वीप किया है। इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने से पहले रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर साल 2023 में वेस्टइंडीज, श्रीलंका और न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप किया था। 

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने किया इन टीमों का सूपड़ा साफ

  • वेस्टइंडीज (2023)
  • श्रीलंका (2023)
  • न्यूजीलैंड (2023)
  • इंग्लैंड (2025)

यह भी पढ़ें: 

विराट ने वो कर दिखाया जो कोई भारतीय नहीं कर सका, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ रचा कीर्तिमान

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, धाकड़ गेंदबाज ने जायसवाल को किया रिप्लेस

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल