1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: रोहित शर्मा ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका ऐसा

IND vs AFG: रोहित शर्मा ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका ऐसा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 11, 2024 10:54 pm IST,  Updated : Jan 11, 2024 10:54 pm IST

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है। आज तक खेल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने ऐसा रिकॉर्ड नहीं बनाया है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : GETTY

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 6 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने यह मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी में खेली। रोहित शर्मा 14 महीनों के लंबे ब्रेक के बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे थे और इस मैच में मिली जीत के बाद रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। आज तक किसी भी खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल में ऐसा रिकॉर्ड नहीं बनाया है। रोहित शर्मा ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं।

रोहित शर्मा ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत के साथ एक खास रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल टी20 इंटरनेशनल में यह रोहित शर्मा की 100वीं जीत थी। हिटमैन ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 149 मुकाबले खेले हैं। जहां उनके नाम अब कुल 100 जीत दर्ज हो गए हैं। आज तक किसी भी खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल में इतने मैच नहीं जीते हैं। रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल में पहले ही कई रिकॉर्ड दर्ज हैं और अब एक और खास रिकॉर्ड उनके साथ उनके करियर में जुड़ गया है। 

T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी

  1. रोहित शर्मा ने टी20I में सबसे ज्यादा 100 मैच जीते हैं। 
  2. शोएब मलिक ने 86 टी20I मैच जीते हैं। 
  3. विराट कोहली ने 73 टी20I मैच जीते हैं। 
  4. मोहम्मद हफीज ने अपने करियर में 70 टी20I मैच जीते थे। 
  5. मोहम्मद नबी ने भी 70 टी20I मैच जीते हैं।

खास मैच में डक पर आउट हुए रोहित

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टी20 मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। रोहित अपने खास मैच पर डक पर आउट हुए। वह 0 रन पर आउट हो गए। रोहित शर्मा इस मुकाबले रन आउट हुए। जिसके कारण अफगानिस्तान की तरफ दिए गए टारगेट का पीछा कर रही टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद भी टीम इंडिया ने यह मुकाबला जीता। शिवम दुबे ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और भारत की जीत में एक अहम भूमिका निभाई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल