1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा को कप्तानी बचाने के लिए करना होगा ये काम, वरना BCCI लेगा बड़ा फैसला

रोहित शर्मा को कप्तानी बचाने के लिए करना होगा ये काम, वरना BCCI लेगा बड़ा फैसला

 Written By: Govind Singh
 Published : Jun 13, 2023 08:03 pm IST,  Updated : Jun 13, 2023 08:03 pm IST

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया चार मैच जीतने में सफल रही है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : GETTY

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गज बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। वेस्टइंडीज टूर के बाद बीसीसीआई रोहित की कप्तानी पर बड़ा फैसला ले सकता है। 

BCCI लेगा ये फैसला

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अभी तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 4 में जीत दर्ज की है। फिलहाल रोहित शर्मा की कप्तानी पर कोई खतरा नहीं है और वह वेस्टइंडीज टूर पर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। जब तक कि वह खुद को इस टूर से बाहर ना कर लें। हालांकि, अगर वह वेस्टइंडीज टूर पर टेस्ट मैचों में कम से कम एक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहते हैं तो बीसीसीआई के अधिकारियों और सेलेक्टर्स पर कड़ा फैसला लेने का दबाव होगा। वहीं, बीसीसीआई वेस्टइंडीज टूर के बाद रोहित शर्मा के साथ टेस्ट फॉर्मेट के करियर पर चर्चा करेगा। 

वेस्टइंडीज टूर पर बने रहेंगे कप्तान 

बीसीसीआई एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि ये निराधार बातें हैं कि रोहित को कप्तानी से हटा दिया जाएगा। हां, क्या वह पूरे दो साल के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के लिए कप्तान होगा। यह एक बड़ा सवाल है क्योंकि 2025 में वह लगभग 38 साल का होगा। फिलहाल मेरा मानना है कि शिव सुंदर दास और उनके सहयोगियों को दो टेस्ट के बाद और उनकी बल्लेबाजी फॉर्म को देखते हुए फैसला करना होगा।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक वेस्टइंडीज दौरे के बाद दिसंबर के आखिर तक भारतीय टीम कोई टेस्ट नहीं खेलने वाली है। दिसंबर में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका का टूर करेगी। ऐसे में वेस्टइंडीज टूर के बाद सेलेक्टर्स के पास टेस्ट टीम कैप्टन के बारे में सोचने के लिए काफी समय है। विराट कोहली ने जब टेस्ट कप्तानी छोड़ी थी। तब विराट कोहली शुरू में टेस्ट कप्तान बनने के लिए उत्सुक नहीं थे, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि उनका शरीर साथ देगा या नहीं। 

बल्ले से रहे फ्लॉप 

रोहित शर्मा कप्तान संभालने के बाद बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।  रोहित के 2022 में टेस्ट कप्तानी संभालने के बाद से भारत ने 10 टेस्ट खेले जिसमें से तीन में वह नहीं खेले। उन्होंने इस दौरान सात टेस्ट में 390 रन बनाए। इस दौरान जरूर उन्होंने शतक जड़ा। लेकिन इसके अलावा एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।