1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फॉर्म में आते ही रोहित ने कई रिकॉर्ड किए चकनाचूर, MI के कप्तान ने बनाया बड़ा कीर्तिमान

फॉर्म में आते ही रोहित ने कई रिकॉर्ड किए चकनाचूर, MI के कप्तान ने बनाया बड़ा कीर्तिमान

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 21, 2023 07:07 pm IST,  Updated : May 21, 2023 07:07 pm IST

रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में एक बड़े रिकॉर्ड की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : PTI

रोहित शर्मा। भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान। रोहित दुनिया के सबसे बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित ने क्रिकेट में तमाम वो रिकॉर्ड्स तोड़े और बनाए हैं, जिनके आस-पास भी दूसरे खिलाड़ी नहीं है। रोहित ने अब एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

रोहित का बड़ा रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के दम पर रोहित ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने टी20 क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वो ऐसा करने वाले कुल दूसरे भारतीय और दुनिया के कुल 7वें बल्लेबाज हैं। रोहित से पहले सिर्फ विराट कोहली ही टी20 क्रिकेट में 11 हजार रन के आंकड़े को छू पाए हैं। विराट के टी20 क्रिकेट में 11864 रन हैं।

गेल-मलिक टॉप पर

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है। गेल के टी20 में 14562 रन हैं। उनके बाद लिस्ट में शोएब मलिक का नाम है। मलिक के टी20 क्रिकेट में 12528 रन हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं। पोलार्ड के नाम टी20 क्रिकेट में 12175 रन हैं। वहीं अगले नंबर पर विराट कोहली हैं। लिस्ट में पांचवां नाम डेविड वॉर्नर का है। वॉर्नर के 11695 रन हैं। 

टी20 क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज:

1. क्रिस गेल- 14562 रन

2. कीरोन पोलार्ड- 12175 रन

3. शोएब मलिक- 12528 रन

4. विराट कोहली- 11864 रन

5. डेविड वॉर्नर- 11695 रन

हेल्स-बटलर का नाम भी लिस्ट में

इस लिस्ट में रोहित के बाद इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स हैं। हेल्स के नाम टी20 क्रिकेट में 10916 रन हैं। वहीं ब्रैंडन मैकुलम के नाम 9922 रन हैं। इसके अलावा अगला नाम जोस बटलर का है। बटलर ने 9799 रन बनाए हैं। लिस्ट में अगला नाम भारतीय ओपनर शिखर धवन का है। धवन ने टी20 में 9645 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल