1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO-'जब करना था, तब मैंने किया, अब करने की जरूरत नहीं', रोहित की बातचीत का वीडियो हुआ वायरल

VIDEO-'जब करना था, तब मैंने किया, अब करने की जरूरत नहीं', रोहित की बातचीत का वीडियो हुआ वायरल

 Published : Apr 04, 2025 09:56 am IST,  Updated : Apr 04, 2025 11:11 am IST

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 में 4 अप्रैल को मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई को अपने पिछले मैच में जीत मिली है। जबकि लखनऊ की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था।

रोहित शर्मा और ऋषभ पंत- India TV Hindi
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत Image Source : TWITTER SCREEN GRAB

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2025: IPL 2025 का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रैक्टिस में दोनों टीमों के प्लेयर्स ने जमकर मेहनत की है और खूब पसीना बहाया है। इस दौरान दोनों टीमों के प्लेयर्स की जुगलबंदी भी देखने को मिली है। मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत हैं। 

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि इस रील को आप कब तक देखेंगे? इसका उत्तर भी उन्होंने लिखा है कि हांजी। इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित को जहीर खान के साथ बातचीत करते हुए यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जो जब करना था। मैंने बराबर किया। अब मुझे कुछ करने की जरूरत नहीं है। इतना कहते ही वह विवादों में घिर गए हैं और सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया है। जहीर इस समय LSG के मेंटर हैं। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच थे। जब जहीर और रोहित के बीतचीत हो रही होती है। तभी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पीछे से आकर कहते हैं। हांजी। 

पिछले सीजन भी रोहित शर्मा का कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह ये कहते हुए सुने गए थे कि मेरा क्या है। मेरा तो ये लास्ट है। बाद में KKR फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। 

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं रोहित शर्मा

IPL 2025 में रोहित शर्मा अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं। मौजूदा सीजन में अभी तक उन्होंने तीन मैच खेले हैं, जिसमें 21 रन निकले हैं। एक बार तो वह जीरो पर भी आउट हो चुके हैं।

मुंबई इंडियंस को पांच बार जिताया खिताब

वह आईपीएल में साल 2011 से ही मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 260 मैचों में कुल 6649 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो शतक और 43 अर्धशतक निकले हैं। उनकी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। 

यह भी पढ़ें:

300 रन बनाने का था सपना, अब 150 भी नहीं हो रहा पार; सनराइजर्स हैदराबाद को मिली सबसे बड़ी हार

सुनील नरेन ने KKR के लिए किया ऐतिहासिक कारनामा, बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल