1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Rohit Sharma: सिक्सर लगाने में क्रिस गेल के बराबर पहुंचे रोहित शर्मा, अब सिर्फ शाहिद अफरीदी से पीछे

Rohit Sharma: सिक्सर लगाने में क्रिस गेल के बराबर पहुंचे रोहित शर्मा, अब सिर्फ शाहिद अफरीदी से पीछे

 Published : Aug 07, 2024 09:20 pm IST,  Updated : Aug 07, 2024 09:20 pm IST

Rohit Sharma: भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में हार झेलनी पड़ी है। इस मैच में रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और वह सिर्फ 35 रन बनाकर आउट हो गए।

Rohit Sharma And Shahid Afridi- India TV Hindi
Rohit Sharma And Shahid Afridi Image Source : GETTY

Rohit Sharma ODI Sixes: श्रीलंका ने तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को 110 रनों से हरा दिया है। इस मैच में भारत के लिए गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी। भारत ने तीसरा वनडे हारते ही सीरीज भी 0-2 से गंवा दी है। भारत के लिए रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत से ही बेहतरीन बल्लेबाजी की। लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। फिर भी उन्होंने खास मामले में क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। 

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में लगाए 331 छक्के

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 20 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल था। इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। इन दोनों ही बल्लेबाजों के वनडे क्रिकेट में 331-331 सिक्स हो गए हैं। अब रोहित से आगे सिर्फ पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 351 छक्के लगाए हैं। वह ODI में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर भी हैं। 

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर: 

शाहिद अफरीदी- 351 

रोहित शर्मा-331
क्रिस गेल- 331 
सनथ जयसूर्या- 270 
एमएस धोनी- 229 
इयोन मोर्गन-220

ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय बल्लेबाज 

रोहित शर्मा ने 35 रनों की पारी खेलते ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में दो हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ दो हजार से ज्यादा वनडे रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह ऐसा कर चुके हैं। भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उन्होंने 3113 रन बनाए हैं। 

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज: 

सचिन तेंदुलकर- 3113 
विराट कोहली- 2652 
महेंद्र सिंह धोनी- 2383 
रोहित शर्मा- 2021 

यह भी पढ़ें 

Vinesh Phogat: डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट की पहली तस्वीर आई सामने, पीटी उषा मिलने पहुंचीं

VIDEO: मोहम्मद सिराज फिर बीच मैदान में भड़के, इस​ खिलाड़ी को दिखाई आंखें 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल