1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं

रोहित शर्मा को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं

 Published : Dec 19, 2022 12:49 pm IST,  Updated : Dec 19, 2022 12:49 pm IST

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले इस सस्पेंस से पर्दा हटता हुआ नजर आ रहा है कि रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश जाएंगे या नहीं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : TWITTER/ICC

IND vs BAN Rohit Sharma : भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। दूसरा मैच 22 दिसंबर से मीरपुर में होना है और इसके लिए भारतीय टीम अब तैयारी में जुटने जा रही है। इस बीच कप्तान रोहित शर्मा को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि अभी तक सस्पेंस बना हुआ था कि रोहित दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश जाकर मैच खेलेंगे या नहीं। इस बीच अब ताजा अपडेट सामने आया है। उसमें पता चला है कि रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश नहीं जा पाएंगे। टीम इंडिया अभी सीरीज में आगे चल रही है और खबरें हैं कि दूसरे टेस्ट में भी कप्तानी का काम केएल राहुल ही करते हुए नजर आ सकते हैं। बताया जाता है कि रोहित शर्मा ठीक हो चुके हैं, लेकिन वे अभी मुंबई में ही रहेंगे और जब अगले साल की शुरुआत में श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे पर आएगी, तभी रोहित शर्मा वापस खेलते हुए दिखाई देंगे। 

Rohit Sharma
Image Source : GETTYRohit Sharma

दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश नहीं जाएंगे रोहित शर्मा 

वन डे सीरीज के दूसरे मैच में रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे, हालांकि इसके बाद भी वे आखिर में बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन भारत को वो मैच जिता नहीं सके। इसके बाद तीसरे मैच से पहले रोहित शर्मा वापस भारत लौट आए थे। अब क्रिकबज के हवाले से खबर सामने आई है कि रोहित शर्मा का अंगूठा अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं है। रिपोर्ट है कि वे थोड़ी जकड़न से पीड़ित हैं।   इस बीच बीसीसीआई ने तय किया है कि भारतीय टीम पहले ही सीरीज में आगे है और अगली सीरीज को लेकर कोई भी रिस्क लेना ठीक नहीं होगा। ये भी पता चला है कि रोहित शर्मा अब मुंबई पहुंच गए हैं, लेकिन बांग्लादेश नहीं जाएंगे। पता चला है कि मेडिकल टीम ने जब रोहित शर्मा का टेस्ट लिया तो मालूम हुआ कि जिस अंगूठे में रोहित शर्मा को चोट लगी है, अगर फिर से कहीं वहीं चोट लगती है तो फिर दिक्कत और भी बढ़ सकती है। बांग्लादेश के साथ सीरीज खत्म होने के बाद तीन जनवरी से ही भारत और श्रीलंका के बीच भी वन डे और टी20 सीरीज खेली जानी है। इसमें तीन टी20 मैच होंगे और तीन ही वन डे मैच भी खेले जाने हैं। हालांकि इस सीरीज के लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसी सप्ताह बीसीसीआई की ओर से नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान कर दिया जाएगा और उसके बाद टीम की भी घोषणा हो जाएगी। 

Shubman Gill
Image Source : BCCIShubman Gill

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव संभव नहीं 
बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई तीन वन डे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में स्लिप पर फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा को चोट लग गई थी। इसके बाद वे तत्काल प्रभाव से सात दिसंबर को भारत लौट आए थे। रोहित शर्मा अगर वापस बांग्लादेश नहीं जाएंगे तो टीम इंडिया की एक खास पहेली भी सुलझ जाएगी, जो ये थी कि अगर रोहित शर्मा वापसी करते हैं तो फिर बाहर किस खिलाड़ी को किया जाएगा। केएल राहुल या फिर शुभमन गिल में से किसी एक को बाहर होना पड़ता, लेकिन अब माना जाना चाहिए कि केएल राहुल और शुभमन गिल ही ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच 188 रन से जीता था और सीरीज में आगे चल रही है। टीम इंडिया अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में भी नंबर दो की कुर्सी पर पहुंच गई है, यानी भारतीय टीम की फाइनल खेलने की संभावना और भी बढ़ गई है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल