Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी के साथ पहले नंबर पर पहुंचे रोहित शर्मा, आखिरकार बनाया ऐसा सुनहरा कीर्तिमान

इस खिलाड़ी के साथ पहले नंबर पर पहुंचे रोहित शर्मा, आखिरकार बनाया ऐसा सुनहरा कीर्तिमान

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Mar 02, 2025 05:14 pm IST, Updated : Mar 02, 2025 05:14 pm IST

Rohit Sharma: रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। एक बार वह क्रीज पर जम गए, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ एक छक्का जड़ते ही उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
Image Source : GETTY रोहित शर्मा

Rohit Sharma Sixes In ICC One Day Tournament: रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं। वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। वह ऐसे बल्लेबाज हैं, जो लय में होने पर मैच का रुख बदल सकते हैं और उनके पुल शॉट का कोई भी सानी नहीं है। इस समय वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। जहां टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेल रही है। मैच में कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

क्रिस गेल की कर ली बराबरी

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह 17 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। इसी के साथ वह आईसीसी वनडे टूर्नामेंट (चैंपियंस ट्रॉफी + वनडे वर्ल्ड कप) में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। दोनों ही बल्लेबाजों ने अभी तक आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में कुल 64-64 छक्के जड़े हैं। 48 छक्कों के साथ ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल दूसरे नंबर पर हैं। 

ICC वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज: 

  • क्रिस गेल- 64 छक्के
  • रोहित शर्मा- 64 छक्के
  • ग्लेन मैक्सवेल- 48 छक्के
  • डेविड मिलर- 45 छक्के

ICC वनडे टूर्नामेंट में ऐसा रहा है रोहित का करियर

रोहित शर्मा ने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में अभी तक कुल 41 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 2132 रन निकले हैं। उन्होंने 8 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में वह 228 चौके और 64 छक्के भी जड़ चुके हैं। 

भारत को दिला चुके हैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब

रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भी दिला चुके हैं और वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेल चुके हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर 11064 रन, टेस्ट क्रिकेट में 4301 रन और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम पर 4231 रन दर्ज हैं। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: 

इस खिलाड़ी ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखकर कोहली को भी नहीं हुआ यकीन

7 साल बाद विदर्भ ने जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में केरल को दी मात

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement