1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा को बस करना होगा यह छोटा सा काम, ध्वस्त हो जाएगा क्रिस गेल का बहुत बड़ा कीर्तिमान

रोहित शर्मा को बस करना होगा यह छोटा सा काम, ध्वस्त हो जाएगा क्रिस गेल का बहुत बड़ा कीर्तिमान

 Written By: Vanson Soral
 Published : Feb 25, 2025 05:03 pm IST,  Updated : Feb 25, 2025 07:03 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के निशाने पर क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड होगा।

Rohit Sharma and Chris Gayle- India TV Hindi
रोहित शर्मा और क्रिस गेल Image Source : GETTY

Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा एंड कंपनी ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को धूल चटाई और फिर अपने दूसरे मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंद दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने जैसे ही बांग्लादेश को हराया तो अपने साथ-साथ भारत को भी सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। वहीं, दूसरी तरफ बांग्लादेश और मेजबान पाकिस्तान का बोरिया-बिस्तर बंध गया। अब भारत और न्यूजीलैंड 2 मार्च को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों का ये तीसरा और आखिरी ग्रुप स्टेज मैच होगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की कोशिश जीत दर्ज करते हुए ग्रुप-ए में टॉप पर फिनिश करने की होगी।

गेल का रिकॉर्ड होगा ध्वस्त?

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के निशाने पर क्रिस ग्रेल का एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड होगा। दरअसल, रोहित शर्मा ने भारत के लिए 496 मैचों की 529 पारियों में 19581 रन बनाए हैं। इसमें 49 शतक और 107 अर्धशतक शामिल हैं। अगर रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में सिर्फ 13 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह क्रिस गेल को पछाड़ देंगे और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में 14वें पायदान पर पहुंच जाएंगे। क्रिस गेल के नाम 483 मैचों की 551 पारियों में 19593 रन दर्ज हैं। 

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में रोहित शर्मा चौथे पायदान पर हैं। रोहित से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (34357), विराट कोहली (27503) और राहुल द्रविड़ (24208) हैं। रोहित इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के 14वें खिलाड़ी होंगे। 

IND vs NZ, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच डिटेल्स

  • तारीख: 2 मार्च 2025
  • दिन: रविवार
  • वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
  • कैसे देख पाएंगे मैच: स्पोर्ट्स 18 और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती।

यह भी पढ़ें:

AFG vs ENG: फ्री में कैसे देख पाएंगे अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी मैच, ये रही मैच की टाइमिंग

Champions Trophy 2025: मोहम्मद शमी की बादशाहत पर मंडराया बड़ा खतरा, 2 कीवी गेंदबाजों ने कर दिया ऐसा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल