1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या रोहित शर्मा खेलेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ? ODI सीरीज से पहले फिटनेस को लेकर आई बड़ी खबर

क्या रोहित शर्मा खेलेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ? ODI सीरीज से पहले फिटनेस को लेकर आई बड़ी खबर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 09, 2026 01:35 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 01:39 pm IST

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से पहले बड़ी खबर सामने आई है। रोहित शर्मा का ODI सीरीज में खेलेने का रास्ता साफ हो गया है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : PTI

Rohit Sharm: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच ढाई दिन में खत्म हो गया। अब दोनों टीमों के बीच ODI सीरीज खेली जाएगी, जिसका 13 जून से आगाज होगा। 3 मैचों की ODI सीरीज से पहले बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर था। अब रोहित की फिटनेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

रोहित शर्मा ने बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। इस तरह उनका अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, आधिकारिक क्लीयरेंस मिलने में एक दिन का समय लगने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्र ने PTI को बताया कि पूर्व कप्तान रोहित अपनी हैमस्ट्रिंग की हल्की तकलीफ की जांच के लिए CoE में थे और जांच के बाद उन्हें खेलने की मंजूरी मिल गई है। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद रोहित के जल्द टीम से जुड़ने की उम्मीद है। रोहित के साथ ही हार्दिक पांड्या को भी ODI सीरीज के लिए क्लीन चिट मिल गई है। 

गौरतलब है कि रोहित शर्मा IPL 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे। यही वजह है कि वह मुंबई इंडियंस के लिए 5 मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, उन्होंने वापसी की लेकिन सिर्फ एक ही मैच में बड़ी पारी खेला पाए। सीजन के आखिरी मैच में रोहित अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अब करीब तीन हफ्ते के बाद रोहित मैदान पर वापसी करते नजर आएंगे। भारत और अफगानिस्तान के बीच ODI सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

अफगानिस्तान का स्क्वाड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी

रिजर्व पूल: कैस अहमद, सलीम सफी, बशीर अहमद।

यह भी पढ़ें 

ODI World Cup 2027 से पहले लगा झटका, बारिश ने बिगाड़ दिया सारा खेल

IND vs AFG: वनडे सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या खेल पाएंगे पहला मुकाबला?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल