1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दीप्ति को अंपायर ने दिया गलत आउट तो भड़के रोहित शर्मा, DRS के दौरान रिएक्शन हो गया वायरल; देखें VIDEO

दीप्ति को अंपायर ने दिया गलत आउट तो भड़के रोहित शर्मा, DRS के दौरान रिएक्शन हो गया वायरल; देखें VIDEO

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 02, 2025 07:55 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 08:22 pm IST

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल देखने के लिए नवी मुंबई पहुंचे। इस मैच के दौरान उनका एक रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : X/SCREENGRAB

Rohit Sharma Reaction: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए रोहित शर्मा नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंचे हुए हैं। इस मैच के दौरान रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अंपायर के गलत डिसीजन पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल अंपायर ने इस मैच में दीप्ति शर्मा को गलत आउट दिया था, जिसे देखकर रोहित शर्मा काफी निराश नजर आए।

रोहित शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल

दरअसल भारत की पारी का 37वां ओवर नादिने डी क्लार्क डाल रही थी। इस ओवर की पहली गेंद पर दीप्ति शर्मा ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद और बल्ले के बीच कोई सम्पर्क नहीं हुआ। गेंद सीधे उनके पैड पर जा लगी। इसके बाद साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स ने एलबीडबल्यू के लिए जोरदार अपील की और अंपायर ने बहुत सोचने के बाद उन्हें आउट दिया। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने रिव्यू लिया। रिव्यू में पता चला कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हो रही है। इस गेंद पर भारतीय टीम ने जब रिव्यू लिया उस वक्त स्टैंड में बैठे रोहित शर्मा ने अंपायर के इस फैसले पर अपने अलग रिएक्शन दिया, उनका ये वीडियो सोशल वीडियो पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा हुई आउट

फाइनल मैच में  स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए वहीं शैफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर जेमिमा रोड्रिग्ज का बल्ला इस मैच में नहीं चला। जेमिमा ने 37 गेंद में 24 रन तो वहीं हरमनप्रीत कौर ने 20 रन की पारी खेली।

यह भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने 7 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त, बन गए इस मामले में नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी

शैफाली ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में बल्ले से किया बड़ा कारनामा, तोड़ दिया 8 साल पुराना रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल