1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड टूटना मुश्किल, बना रहेगा नंबर वन पर कब्जा

रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड टूटना मुश्किल, बना रहेगा नंबर वन पर कब्जा

 Published : Jun 05, 2025 01:01 pm IST,  Updated : Jun 05, 2025 01:01 pm IST

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है, जो फिलहाल तो टूटता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

rohit sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : GETTY

Rohit Sharma Record: आईपीएल तो खत्म हुआ, अब बात इंटरनेशनल ​क्रिकेट की करते हैं। टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो अब टूटते हुए नजर नहीं आ रहा है। रोहित शर्मा ने करीब एक साल पहले ही टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया था, लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोई भी बल्लेबाज पछाड़ नहीं पाया है। जो ए​क खिलाड़ी उनके काफी करीब है, उसे टीम में ही जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में ये टूटेगा कैसे, ये बड़ा सवाल बन गया है।

टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा ही हैं। उन्होंने 159 मुकाबले खेलकर 4231 रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 5 शतक और 32 अर्धशतक हैं। टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा 32.05 के औसत और 140.89 के स्ट्राइक से रन बनाते रहे हैं। हालांकि अब वे यहां नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। बाबर आजम ने अब तक 128 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 4223 रन बनाए हैं। यानी पहले नंबर पर पहुंचने के लिए बाबर आजम को केवल 9 रन और चाहिए। वैसे तो अभी तक बाबर आजम पहले नंबर पर पहुंच गए होते, लेकिन उन्हें अपनी टीम में ही जगह नहीं मिल पा रही है। 

बाबर आजम पाकिस्तान की टी20 टीम से चल रहे हैं बाहर

बाबर आजम को लेकर जैसा कि हमने पहले बताया कि उन्होंने 128 मैच खेलकर 4223 रन बनाए हैं, यहां उनके नाम तीन शतक और 36 अर्धशतक हैं। उनका औसत 39.83 का है और वे 129.22 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। बाबर आजम ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2024 में खेला था। इसके बाद पाकिस्तानी टीम तो कई मैच खेल चुकी है, लेकिन बाबर आजम को स्क्वाड में ही शामिल नहीं किया गया जा रहा है। 

सलमान अली आगा हैं पाकिस्तान के नए कप्तान

अब पीसीबी की ओर से टी20 की कप्तान सलमान अली आगा को दी जा चुकी है और उनकी कप्तानी में नई टीम बनाने की कोशिश हो रही है। अगले साल यानी 2026 में टी20 विश्व कप भी होना है, उसके लिए पाकिस्तान की तैयारी जारी है। ऐसे में इस बात की संभावना कम ही है कि बाबर आजम की वापसी अब फिर से टी20 इंटरनेशनल में हो पाएगी। 

केवल तीन ही बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल में बना सके हैं चार हजार से ज्यादा रन

खास बात ये भी है कि टी20 इंटरनेशनल में चार हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज केवल तीन ही हैं। रोहित शर्मा और बाबर आजम के अलावा तीसरे बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने 125 मैच खेलकर 4188 रन बनाए हैं। लेकिन रोहित के अलावा कोहली भी अब इस फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ना फिलहाल तो करीब करीब असंभव दिख रहा है। बाद में इसमें कुछ बदलाव हो तो देखा जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल