1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: रोहित शर्मा आज बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल के खास ‘सिक्सर’ क्लब में शामिल होने का भी मौका

T20 World Cup: रोहित शर्मा आज बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल के खास ‘सिक्सर’ क्लब में शामिल होने का भी मौका

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Oct 30, 2022 10:46 am IST,  Updated : Oct 30, 2022 11:11 am IST

Rohit Sharma Records: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप के मुकाबले में रोहित शर्मा बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Rohit Sharma, t20 world cup, ind vs sa- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : GETTY

Rohit Sharma Records: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उतरने के साथ ही रोहित बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। रोहित के पास पर्थ में होने वाले इस मैच में दिग्गज कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल के खास क्लब में भी शामिल होने का मौका होगा। 

रोहित तोड़ेंगे दिलशान का वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा अपना आठवां टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में टॉस के लिए उतरने के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके साथ ही वह श्रीलंकाई दिग्गज तिलकरत्ने दिलशान को भी पीछे छोड़ देंगे।

most matches in t20 world cup, ind vs sa
Image Source : INDIATVसर्वाधिक टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले खिलाड़ी

गेल के खास क्लब में शामिल होने का मौका

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित के पास इस मैच को और यादगार बनाने का मौका होगा। रोहित अगर आज के मैच में 5 छक्के लगा लेते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले भारत पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में वह क्रिस गेल के खास क्लब में भी शामिल हो जाएंगे। गेल ने 551 पारियों में अभी तक 553 छक्के लगाए हैं। जबकि रोहित 439 पारियों में 495 छक्के लगा चुके हैं।

रोहित के निशाने पर गेल का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में एक और रिकॉर्ड बना सकते हैं। उनके पास टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक रनों के मामले में क्रिस गेल से आगे निकलने का भी मौका होगा। वह अगर 61 रन बना लेते हैं तो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गेल को पीछे छोड़ देंगे और लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। गेल ने 31 पारियों में 965 रन बनाए हैं जबकि रोहित 32 पारियों में 904 रन बनाकर चौथे नंबर पर मौजूद हैं।  

टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे कर सकते हैं 3800 रन

रोहित अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार रन बना लेते हैं तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 3800 रन पूरे कर लेंगे और विराट के बाद इस आंकड़े को हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित के अभी 136 पारियों में 3794 रन हैं जबकि विराट 103 पारियों में 3856 रन बना चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल