1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NED: अलग-अलग जगह खेलना एक चुनौती थी, जानें क्यों कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बात

IND vs NED: अलग-अलग जगह खेलना एक चुनौती थी, जानें क्यों कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बात

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 13, 2023 06:37 am IST,  Updated : Nov 13, 2023 06:37 am IST

India vs Netherlands: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने अपनी सभी लीग मैचों में जीत हासिल करने के साथ सेमीफाइनल से पहले जरूरी आत्मविश्वास हासिल कर लिया है। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच को टीम इंडिया ने 160 रनों से अपने नाम किया।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लीग स्टेज के अपने आखिरी मैच में भी भारतीय टीम ने शानदार 160 रनों से जीत हासिल की। नीदरलैंड्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 410 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 250 रन बनाकर सिमट गई। प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर खत्म करने के साथ अब भारत की सेमीफाइनल में भिड़ंत न्यूजीलैंड की टीम से 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। वहीं नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने जहां सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई वहीं उन्होंने यह भी बताया कि आखिर टीम के लिए लीग स्टेज में सबसे बड़ी क्या चुनौती थी।

अलग-अलग स्टेडियम में खेलना हमारे लिए एक चुनौती थी

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में बेहतरीन जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमने इस टूर्नामेंट में शुरू से अभी तक एक बार में एक ही मैच पर अपना ध्यान लगाया है। टूर्नामेंट में पूरे 11 मैच हैं ऐसे में आपको एक बार में एक ही मैच पर अपना ध्यान लगाना चाहिए। हमने अपने सभी लीग मैच अलग-अलग स्टेडियम में खेले हैं और उसी हिसाब से हमें अपनी तैयारी भी करनी थी। हम पहले मैच से लेकर अभी तक काफी शानदार तरीके से खेले हैं। हर मैच में हमारे लिए एक अलग खिलाड़ी ने जिम्मेदारी उठाई है। हमारे लिए अलग-अलग जगह खेलना एक चुनौती थी, लेकिन हमने लगातारा अब तक काफी अच्छा खेल दिखाया है।

रोहित और विराट ने गेंदबाजी में भी दिखाया कमाल

अभी तक इस वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में गेंद से भी कमाल देखने को मिला। कोहली ने इस मुकाबले में तीन ओवरों की अपनी गेंदबाजी में 13 रन देने के साथ जहां एक विकेट हासिल किया। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने भी 0.5 गेंदों में 7 रन देने के साथ 1 विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा भारतीय टीम की पारी में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के बल्ले से शानदार शतकीय पारी भी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें

IND vs NED: केएल राहुल ने जड़ा रिकॉर्ड तोड़ शतक, वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

इतिहास का गवाह बना बेंगलुरु का मैदान, वर्ल्ड कप में पहली बार देखने को मिला ये कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल