1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025: रोहित शर्मा पहले ही मैच में करेंगे कमाल, एक बाउंड्री जड़ते ही रच देंगे नया इतिहास

IPL 2025: रोहित शर्मा पहले ही मैच में करेंगे कमाल, एक बाउंड्री जड़ते ही रच देंगे नया इतिहास

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 22, 2025 01:34 pm IST,  Updated : Mar 22, 2025 01:34 pm IST

रोहित शर्मा IPL 2025 में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। रोहित 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में उतरते ही नया कीर्तिमान रच देंगे।

Rohit Sharma - India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : GETTY

CSK vs MI: IPL 2025 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 22 मार्च यानी शनिवार को खेला जाएगा। इसके बाद रविवार, 23 मार्च को दो मुकाबले खेले जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे से आमने-सामने होंगे जबकि शाम को 7:30 बजे से खेले जाने वाले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में सभी की निगाहें दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। रोहित शर्मा का IPL में ये 258वां मैच होगा। चेन्नई के खिलाफ मैच में शिरकत करते ही रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक को पछाड़कर IPL के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे।  

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने 264 IPL मैच खेले हैं। इसके बाद दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा का नंबर आता है। दोनों के नाम बराबर 257 मैच दर्ज हैं। IPL 2025 में अब एक मैच खेलते ही रोहित शर्मा सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे। 

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • महेंद्र सिंह धोनी- 264
  • दिनेश कार्तिक- 257
  • रोहित शर्मा- 257 
  • विराट कोहली- 252
  • रवींद्र जडेजा- 240 
  • शिखर धवन- 222 

रोहित कीर्तिमान रचने से 1 बाउंड्री दूर 

रोहित शर्मा का चेन्नई के खिलाफ मैच में उतरते ही दूसरा सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाला खिलाड़ी बनना तय है, लेकिन एक दूसरा बड़ा रिकॉर्ड भी हिटमैन के निशाने पर होगा। हालांकि, इस रिकॉर्ड के लिए भारतीय कप्तान को एक बाउंड्री की दरकार होगी। दरअसल, रोहित अगर चेन्नई के खिलाफ मैच में एक चौका जड़ने में कामयाब रहते हैं, तो वह IPL में अपने 600 चौके पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। 

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं और तीसरे पायदान पर डेविड वॉर्नर हैं। तीनों ही बल्लेबाजों के नाम IPL में 600 से ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। अब इस खास लिस्ट में रोहित का नाम शुमार होने के लिए सिर्फ एक चौके की दरकार है। 

IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

  • शिखर धवन- 768 
  • विराट कोहली- 705
  • डेविड वॉर्वर- 663
  • रोहित शर्मा- 599 
  • सुरेश रैना- 506

यह भी पढ़ें:

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड को T20I सीरीज के बीच लगा तगड़ा झटका, बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी

KKR के खिलाफ अभी तक एक भारतीय बल्लेबाज ही कर पाया ऐसा करिश्मा, अब कोहली के पास बड़ा मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल