1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रूट बनाम तेंदुलकर, अब सचिन के किन रिकॉर्ड के पीछे पड़ा है इंग्लैंड का बल्लेबाज

रूट बनाम तेंदुलकर, अब सचिन के किन रिकॉर्ड के पीछे पड़ा है इंग्लैंड का बल्लेबाज

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 21, 2026 12:43 pm IST,  Updated : Aug 21, 2026 12:43 pm IST

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ 66 रन की पारी खेली और सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अभी भी बहुत से रिकॉर्ड में वो तेंदुलकर के पीछे हैं।

joe root and sachin tendulkar- India TV Hindi
जो रूट और सचिन तेंदुलकर Image Source : GETTY

जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सचिन अब क्रिकेट खेलते नहीं हैं और रूट खेल रहे हैं, ​जाहिर है कि जिसकी बराबरी हो गई है, वो टूट भी जाएगा। इस बीच आपको ये भी जानना चाहिए कि अभी वे कौन कौन से रि​कॉर्ड हैं, जो फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम हैं और रूट उनके पीछे पड़े हुए हैं। उनमें खास तौर पर तीन के बारे में बात की जा सकती है। 

जो रूट ने 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाकर की सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी

पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में जो रूट ने 66 रनों की पारी खेली। ये टेस्ट क्रिकेट में उनका 68वां अर्धशतक है। इसके साथ ही रूट ने सचिन के सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। स​चिन ने जहां 200 टेस्ट खेलकर 68 अर्धशतक लगाए हैं, वहीं जो रूट ने इस आंकड़े को 167 मैचों में ही छू लिया है। अब वे जल्द ही इस मामले में सचिन से आगे निकल जाएंगे। 

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन से कितने रन दूर हैं रूट

​सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 200 टेस्ट खेलकर 15921 रन बनाए हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। इस मामले में जो रूट दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने अब तक 14180 रन बना लिए हैं। यानी इस मामले में रूट अब सचिन से महज 1741 रन ही और पीछे हैं। हालांकि ये फासला बहुत ज्यादा नहीं है, ऐसे में देखना होगा कि रूट पहले नंबर पर कब तक पहुंच जाते हैं। 

टेस्ट में सचिन ने लगाए हैं 51 शतक, रूट के नाम अभी केवल 41 सेंचुरी

इसके अलावा दूसरे रिकॉर्ड की बात करें तो सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है। सचिन ने 51 टेस्ट सेंचुरी लगाई हैं। इस मामले में जो रूट बहुत पीछे हैं। रूट अब तक केवल 41 शतक ही लगा पाए हैं। उनसे आगे सचिन तो हैं ही, साथ ही जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग भी उनसे आगे चल रहे हैं। 

तेंदुलकर ने खेले हैं 200 टेस्ट, रूट ने खेले हैं 167 मैच

अब अगर अगले रिकॉर्ड की बात करें तो वो सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने का है। सचिन ने अपने करियर में पूरे 200 टेस्ट खेले हैं। वे दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, वहीं जो रूट अभी 167 टेस्ट ही खेल पाए हैं। अगर रूट ने भी 200 टेस्ट खेल लिए तो करी​ब करीब पक्का है कि वे सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ देंगे। देखना होगा कि आने वाले वक्त में और कौन से रिकॉर्ड रूट अपने नाम करने में कायमाब होते हैं। 

यह भी पढ़ें 

पाकिस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन है दुनिया का नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज, अब तक लगा चुका है चार सेंचुरी और दो अर्धशतक

स्टीव स्मिथ 50 रन बनाते ही टॉप-3 में मारेंगे एंट्री, दिग्गज स्टीव वॉ को पीछे छोड़ने का मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल