1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB ने रच दिया इतिहास, LSG को उनके ही होमग्राउंड में थमाई करारी हार, पंत की शतकीय पारी बेकार

RCB ने रच दिया इतिहास, LSG को उनके ही होमग्राउंड में थमाई करारी हार, पंत की शतकीय पारी बेकार

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 27, 2025 11:44 pm IST,  Updated : May 27, 2025 11:51 pm IST

RCB और LSG के बीच आईपीएल 2025 का आखिरी लीग मैच खेला गया। इस मैच में ऋषभ पंत और विराट कोहली ने जबरदस्त बैटिंग की।

LSG vs RCB- India TV Hindi
LSG vs RCB Image Source : GETTY

आईपीएल 2025 का आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच को RCB ने 6 विकेट से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने ऋषभ पंत की शतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु की टीम ने जितेश शर्मा के शानदार पारी के बदौलत आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। यह आईपीएल के इतिहास में RCB के लिए सबसे बड़ा रन चेज है। वहीं लखनऊ के मैदान पर भी यह आईपीएल के इतिहास का सबसे सफल रन चेज है।

ऋषभ पंत ने LSG के लगाया शानदार शतक

टॉस हारने के बाद लखनऊ की टीम को पहले बैटिंग करने का मौका मिला। LSG की शुरुआत इस मैच में बेहद खराब रही। 25 के स्कोर पर ही टीम को पहला झटका लगा, जब मैथ्यू ब्रिटकजे 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद ऋषभ पंत नंबर 3 पर बैटिंग करने के लिए उतरे। उन्होंने मिचेल मार्श के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 152 रनों की पार्टनरशिप की। मिचेल मार्श ने इस दौरान अर्धशतक लगाया और 37 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। वहीं पंत ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। वह 61 गेंदों में 118 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके और 8 छक्के लगाए। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 10 गेंदों में 13 तो वहीं अब्दुल समद ने 1 रन का योगदान दिया। पंत के शतकीय पारी के बदौलत ही LSG इस मैच में 227 जैसा बड़ा टोटल बनाने में कामयाब रही।

जितेश शर्मा और विराट कोहली की पारी ने दिलाई RCB को जीत

228 रन के टारगेट को हासिल करने उतरी RCB की शुरुआत बेहद शानदार रही। पहले विकेट के लिए फिल साल्ट और विराट कोहली के बीच 61 रन की पार्टनरशिप हुई। साल्ट अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन वह 19 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद 90 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका रजत पाटीदार के रूप में लगा। वह 7 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। लियाम लिविंगस्टोन जिन्हें काफी समय के बाद इस मैच में खेलने का मौका मिला था वह गोल्डन डक बनाकर आउट हुए। विराट कोहली भी अर्धशतक बनाने के बाद 54 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जितेश शर्मा और मायक अग्रवाल ने मोर्चा संभाला।

जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल के बीच पांचवें विकेट के लिए 107 रन की पार्टनरशिप हुई। इसी साझेदारी ने RCB को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। मयंक अग्रवाल ने 23 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में 85 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। जितेश ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 6 बड़े बड़े छक्के लगाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल