1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB ने गुजरात जायंट्स को चटाई धूल, WPL 2026 में लगातार जीत लिए 3 मुकाबले

RCB ने गुजरात जायंट्स को चटाई धूल, WPL 2026 में लगातार जीत लिए 3 मुकाबले

 Published : Jan 16, 2026 06:29 pm IST,  Updated : Jan 16, 2026 11:10 pm IST

WPL 2026 में आरसीबी की टीम ने गुजरात जायंट्स को धमाकेदार अंदाज में 32 रनों से पटखनी दी है। टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया है।

wpl 2026- India TV Hindi
आरसीबी की बल्लेबाज Image Source : PTI

Royal Challengers Bengaluru Women vs Gujarat Giants Women: WPL 2026 में आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला नवी मुंबई की डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मैच में गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने राधा यादव की शानदार पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए। इसके बाद गुजरात जायंट्स की बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाईं और पूरी टीम सिर्फ 150 रन बना सकी। इसी के साथ WPL 2026 में आरसीबी ने लगातार तीन मुकाबले जीत लिए। गुजरात की टीम से पहले आरसीबी ने मौजूदा सीजन में यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी।

गुजरात जायंट्स की बल्लेबाज रहीं फ्लॉप

गुजरात जायंट्स की टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज टिककर बैटिंग नहीं कर पाई। टीम के लिए भारती फुलमाली ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। उनके अलावा बेथ मूनी ने 27 रनों का योगदान दिया। तनुजा कंवर के बल्ले से 21 रन निकले। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से ही टीम 150 रनों पर सिमट गई।

श्रेयंका पाटिल ने झटके पांच विकेट

आरसीबी की टीम के लिए श्रेयंका पाटिल ने कमाल का खेल दिखाया और उन्होंने 3.5 ओवर्स में कुल पांच विकेट झटके। उनके अलावा लौरेन बेल ने तीन विकेट हासिल किए। अरुंधति रेड्डी और नादिन डि क्लार्क ने एक-एक विकेट झटका। इन गेंदबाजों की वजह से ही गुजरात की बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं पाईं।

राधा यादव ने लगाया दमदार अर्धशतक

मैच में आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जब ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना अच्छा नहीं कर पाईं। इसके बाद दयालन हेमलता सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गईं। बाद में राधा यादव और ऋचा घोष ने दमदार पारियां खेली। राधा ने 47 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। घोष ने 28 गेंदों में कुल 44 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम 182 रनों तक पहुंचने में सफल रही।

दोनों टीमों का स्क्वाड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, ऋचा घोष, राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल, पूजा वस्त्राकर, जॉर्जिया वोल, प्रथ्योशा कुमार, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत।

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, आयुषी सोनी, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अनुष्का शर्मा, टिटास साधु, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी, किम गर्थ, डैनी व्याट-हॉज।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल