1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs CSK: रुतुराज गायकवाड़ ने IPL में पूरे किए 2000 रन, बना डाला ये खास रिकॉर्ड

MI vs CSK: रुतुराज गायकवाड़ ने IPL में पूरे किए 2000 रन, बना डाला ये खास रिकॉर्ड

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 14, 2024 09:10 pm IST,  Updated : Apr 14, 2024 09:10 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक दमदार पारी भी खेली। वहीं उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी बनाया है।

Ruturaj Gaikwad- India TV Hindi
रुतुराज गायकवाड़ Image Source : IPL

MI vs CSK: IPL 2024 मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी, लेकिन चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ओपन करने के लिए नहीं आए। वह एक विकेट गिरने के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। इस दौरान उन्होंने दमदार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए। गायकवाड़ ने इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

रुतुराज गायकवाड़ ने बनाया दमदार रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ ने 40 गेंदों पर 69 रनों का दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 172.50 की स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 5 छक्के भी जड़े। गायकवाड़ ने इस मुकाबले में जैसे ही अपना 48वां रन पूरा किया वह आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं सभी खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे पहले क्रिस गेल और शॉन मार्श का नाम है। गेल ने 48 पारियों में ये कारनामा किया था, वहीं शॉन मार्श ने 52 पारियों में यह कारनामा किया था। वहीं गायकवाड़ ने 57 पारियों में यह कमाल किया है। भारतीय खिलाड़ियों में गायकवाड़ के बाद केएल राहुल का नाम है। उन्होंने 60 पारियों में 2000 रन आईपीएल में पूरे किए थे।

सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

  1. रुतुराज गायकवाड़ - 57 पारियां
  2. केएल राहुल - 60 पारियां
  3. सचिन तेंदुलकर - 63 पारियां
  4. ऋषभ पंत - 64 पारियां
  5. गौतम गंभीर - 68 पारियां

एमएस धोनी को पछाड़ा

रुतुराज गायकवाड़ इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम काफी अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है। इसी बीच गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तानों के एक रिकॉर्ड में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले एमएस धोनी ने एमआई के खिलाफ 63 रनों की नाबाद पारी खेली थी, वहीं गायकवाड़ ने 69 रन बनाकर इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें

IPL 2024: एमएस धोनी का बड़ा कारनामा, मैच शुरू होते ही CSK के लिए किया ये कमाल

KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स ने बदल दिया इतिहास, IPL में पहली बार किया ये कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल