1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा दमदार शतक, पस्त हो गए अफ्रीकी बॉलर्स, बैटिंग का नहीं कोई जवाब

रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा दमदार शतक, पस्त हो गए अफ्रीकी बॉलर्स, बैटिंग का नहीं कोई जवाब

 Published : Nov 13, 2025 09:25 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 11:27 pm IST

रुतुराज गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका-ए की टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है और शतक लगाकर भारतीय-ए की टीम को ड्राइविंग सीट पर पहुंचाया है।

ruturaj gaikwad- India TV Hindi
रुतुराज गायकवाड़ Image Source : PTI

India A vs South Africa A: साउथ अफ्रीका-ए टीम और भारतीय-ए टीम के बीच पहला अनऑफिशियल वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 285 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद भारतीय-ए टीम के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन बैटिंग का नमूना पेश किया और धमाकेदार शतक जड़ दिया।

रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा शतक

रुतुराज गायकवाड़ ने 129 गेंदों में कुल 117 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। उनकी वजह से ही भारतीय-ए की टीम मैच जीतने की स्थिति में पहुंच गई है। उनके आगे साउथ अफ्रीका के गेंदबाज टिक नहीं पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। गायकवाड़ की सधी हुई बल्लेबाजी का अफ्रीकी बॉलर्स के पास कोई जवाब नहीं था। टीम के लिए अभिषेक शर्मा और गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। अभिषेक ने 25 गेंदों में कुल 31 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। तिलक वर्मा ने 39 रनों का योगदान दिया। ईशान किशन ने 21 गेंदों में कुल 17 रन बनाए। भारतीय-ए की टीम ने अभी तक पांच विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी और निशांत संधू मौजूद हैं।

साउथ अफ्रीका का टॉप ऑर्डर रहा फ्लॉप

इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। टीम के लिए डेलानो पोटगीटर ने 90 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा ब्योर्न फोर्टुइन ने 59 रनों का योगदान दिया। डायन फॉरेस्टर ने भी 77 रनों की पारी खेली। इन 3 प्लेयर्स के अर्धशतक की बदौलत ही साउथ अफ्रीकी टीम 285 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही।

अर्शदीप और हर्षित ने हासिल किए दो-दो विकेट

भारतीय-ए की टीम के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने दो विकेट अपने नाम किए। लेकिन इन दोनों गेंदबाजों ने रन भी लुटाए। अर्शदीप ने 10 ओवर में कुल 59 रन दिए। वहीं हर्षित ने दो ओवर्स में कुल 49 रन दिए। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत संधू, रियान पराग और नितीश रेड्डी ने एक-एक विकेट चटकाया।

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के ऑक्शन का हुआ ऐलान, विदेशी धरती पर इस दिन लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

IND vs SA: फिरकी का चला जादू तो रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव करेंगे कमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल