SA vs NED, T20WC HIGHLIGHTS: टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम बड़े उलटफेर का शिकार हो गई है। उसे सुपर 12 स्टेज के आखिरी ग्रुप मुकाबले में नीदरलैंड्स के हाथों 13 रन से हार का सामना करना पड़ा है। नीदरलैंड्स के 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाई। बता दें कि इससे पहले एडिलेड में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। नीदरलैंड्स के लिए कॉलिन एकरमैन सर्वाधिक 41 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि दक्षिण अफ्रीका की तरफ से महाराज ने दो विकेट लिए। बता दें कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- SA vs NED, T20WC HIGHLIGHTS: दक्षिण अफ्रीका हुई उलटफेर का शिकार, नीदरलैंड्स से हारकर टूर्नामेंट से बाहर
SA vs NED, T20WC HIGHLIGHTS: दक्षिण अफ्रीका हुई उलटफेर का शिकार, नीदरलैंड्स से हारकर टूर्नामेंट से बाहर
SA vs NED, T20WC HIGHLIGHTS: दक्षिण अफ्रीका की टीम बड़े उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उसे नीदरलैंड्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement