1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के इस सबसे सफल बल्लेबाज ने झटके अश्विन-बुमराह से ज्यादा विकेट, जानिए क्रिकेट का ये रोचक रिकॉर्ड

भारत के इस सबसे सफल बल्लेबाज ने झटके अश्विन-बुमराह से ज्यादा विकेट, जानिए क्रिकेट का ये रोचक रिकॉर्ड

 Written By: Govind Singh
 Published : Jun 19, 2023 10:46 pm IST,  Updated : Jun 19, 2023 10:46 pm IST

भारत के सबसे सफल बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Jasprit Bumrah And Ravichandran Ashwin Image Source : GETTY

Sachin Tendulkar: भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हमेशा से ही अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके नाम वनडे क्रिकेट में 49 शतक दर्ज हैं। लेकिन सचिन ने अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई है। मिडिल ओवर्स में वह भारत के लिए अहम गेंदबाज साबित हुए थे। सचिन ने जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। आइए जानते हैं, कैसे? 

अश्विन-बुमराह से आगे हैं सचिन 

सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट के इतिहास में 463 मैच खेलते हुए 154 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, ODI क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन ने 113 मैचों में 151 विकेट हासिल किए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 141 विकेट चटकाए हैं और जसप्रीत बुमराह ने 72 टी20 मैचों में 121 विकेट झटके हैं। इस तरह से सचिन ने ODI क्रिकेट में अश्विन और बुमराह से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। 

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में विकेट: 

सचिन तेंदुलकर- 154 विकेट

रविचंद्रन अश्विन- 151 विकेट
भुवनेश्वर कुमार- 141 विकेट
कुलदीप यादव- 134 विकेट
रवि शास्त्री- 129 विकेट
जसप्रीत बुमराह- 121 विकेट
युजवेंद्र चहल- 121 विकेट

ऐसा है गेंदबाजी का रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 2 बार 5 विकेट हॉल हासिल किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट झटके थे। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ 10 ओवर में 50 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा सचिन ने वनडे क्रिकेट में 6 बार चार विकेट हॉल भी झटका है। इसके अलावा सचिन ने टेस्ट में 46  विकेट और टी20 में एक विकेट हासिल किया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल