1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खुद की कमी को छुपा रहा पाकिस्तानी खिलाड़ी, ICC की सुनवाई में कही बेतुकी बात; मिलेगी कड़ी सजा!

खुद की कमी को छुपा रहा पाकिस्तानी खिलाड़ी, ICC की सुनवाई में कही बेतुकी बात; मिलेगी कड़ी सजा!

 Reported By: Samip Rajguru, Written By: Govind Singh
 Published : Sep 26, 2025 04:37 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 04:40 pm IST

BCCI ने साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ की आईसीसी से नापाक हरकतों के लिए शिकायत की थी। इसके बाद सुनवाई में साहिबजादा का अजीब बयान सामने आया है।

Sahibzada Farhan- India TV Hindi
साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ Image Source : PTI/AP

टी20 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने जारी टूर्नामेंट में दो बार पड़ोसी पाकिस्तान को धूल चटाई है। एक बार ग्रुप स्टेज में और एक बार सुपर-4 में। भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 में जो मैच हुआ था। उसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। लेकिन इस मैच में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ ने भड़काऊ हरकतें की। इसके बाद BCCI ने तत्काल प्रभाव से इन दोनों प्लेयर्स की शिकायत आईसीसी से की। अब सुनवाई के दौरान साहिबजादा ने बहुत ही बेतुकी बातें की हैं।

साहिबजादा ने कही ऐसी बात

आईसीसी की सुनवाई में साहिबजादा फरहान ने कहा कि मेरा जश्न राजनीतिक नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि वह एक पठान हैं और उनके इलाके में बंदूक और जश्न आम बात है। शादियों में भी इसका इस्तेमाल होता है। इसके अलावा साहिबजादा ने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली द्वारा बंदूक तानकर जश्न मनाने का एक पुराना उदाहरण भी दिया। साहिबजादा और रऊफ की सुनवाई समाप्त हो चुकी है।

प्रतिबंध लगने की संभावना

टूर्नामेंट सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि इस बात की संभावना है कि साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ पर भारत के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान की गई गतिविधियों के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है। लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि उन पर प्रतिबंध किस तरह का होगा।

साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाने के बाद किया था इशारा

भारत के खिलाफ सुपर-4 मैच में साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में कुल 58 रन बनाए थे, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे थे। मैच में अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने बल्ले को बंदूक की तरह चलाया और जश्न मनाया। वहीं हारिस रऊफ ने बाउंड्री पर खड़े होकर अजीब इशारे किए। इन प्लेयर्स की नापाक हरकतों के बाद BCCI ने इन प्लेयर्स की शिकायत की।

फाइनल में भारत का पाकिस्तान से होगा मुकाबला

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 11 रनों से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं भारतीय टीम लगातार पांच मुकाबले जीतकर पहले ही फाइनल में चुकी है। अब दोनों टीमों के बीच 28 सितंबर को टी20 एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें:

भारत की युवा टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बुरी तरह से पटका, सीरीज में कर दिया सूपड़ा साफ

इंडिया ए की टीम ने रच दिया इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, दो बल्लेबाजों ने लगाया शतक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल