1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंडिया ए की टीम ने रच दिया इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, दो बल्लेबाजों ने लगाया शतक

इंडिया ए की टीम ने रच दिया इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, दो बल्लेबाजों ने लगाया शतक

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 26, 2025 03:57 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 04:12 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया। इस मैच में इंडिया ए की टेस्ट टीम ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

KL Rahul- India TV Hindi
केएल राहुल Image Source : AP

India A Record: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए टीमों के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। इस सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही इंडिया ए की टीम ने इतिहास रच दिया। दरअसल ए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने 400 से अधिक रनों का टारगेट चेज किया हो। इससे पहले किसी भी ए टीम ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 से ज्यादा रनों का टारगेट चेज नहीं किया था। भारत के इस रिकॉर्ड रन चेज में दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई।

ध्रुव जुरेल और केएल राहुल ने बल्ले से किया कमाल

इस मैच में इंडिया ए के सामने जीत के लिए 412 रनों का टारगेट रखा था, लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया ए को इस मैच में शानदार शुरुआत मिली। एन जगदीशन और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 176 रन की पार्टनरशिप हुई। 36 रन एन जगदीशन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे, लेकिन शुरुआत अच्छी मिल चुकी थी और अर्धशतक केएल राहुल ने पूरा कर लिया था। दूसरे दिन केएल राहुल ने फिर से बल्लेबाजी की और 176 रन बनाकर नाबाद लौटे, अपनी इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, साई सुदर्शन ने ने भी शानदार शतक लगाया। वह 172 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथर 5-5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कप्तान ध्रुव जुरेल ने 66 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। नितीश कुमार रेड्डी 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। राहुल ने भी आखिरी तक बल्लेबाजी की और वह नाबाद लौटे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

पहली पारी में इंडिया ए टीम के बल्लेबाज रहे थे फ्लॉप

इस मुकाबले में इंडिया ए टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए की टीम पहली पारी में बोर्ड पर 420 रन लगाने में कामयाब रही थी। इसके बाद भारतीय टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो 194 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 226 रनों की बढ़त मिली। इसके बाद इंडिया ए टीम के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 196 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस पारी में भारत के लिए गुरनूर बरार और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें

IND-A vs AUS-A: टीम इंडिया ने 412 रनों का टारगेट चेज कर ऑस्ट्रेलिया को दी मात, केएल राहुल ने खेली 176 रनों की पारी

IND vs PAK Final: अपनी टीम पर भरोसा नहीं, भारतीय टीम के बुरा खेलने की दुआ कर रहे हैं शोएब अख्तर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल