1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड में भारतीय बॉलर की कातिलाना गेंदबाजी, कुल 7 विकेट लेकर जीत में बना नायक

इंग्लैंड में भारतीय बॉलर की कातिलाना गेंदबाजी, कुल 7 विकेट लेकर जीत में बना नायक

 Published : Aug 01, 2025 10:20 am IST,  Updated : Aug 01, 2025 10:40 am IST

साई किशोर ने इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में अच्छा खेल दिखाया है और डरहम के खिलाफ मैच में कुल 7 विकेट चटकाए हैं।

Sai Kishore - India TV Hindi
साई किशोर Image Source : GETTY

स्टार स्पिनर साई किशोर इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह इस समय काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं, जहां उन्होंने सर्रे की टीम के लिए दमदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया है और डरहम के खिलाफ मैच में अहम भूमिका निभाई है। उनकी बेहतरीन बॉलिंग के आगे डरहम के बल्लेबाज नहीं टिक पाए।

दूसरी पारी में साई किशोर ने झटके पांच विकेट

डरहम के खिलाफ मैच में साई किशोर ने पहली पारी में दो विकेट हासिल किए थे, तब उन्हें पारी में सिर्फ 12 ओवर ही गेंदबाजी करने को मिली। इसके बाद दूसरी पारी में उनका प्रदर्शन और सामने निखरकर आया और 41.4 ओवर्स में 72 रन देकर पांच विकेट हासिल कर लिए। इस तरह से मैच में उन्होंने कुल 7 विकेट अपने नाम किए और विरोधी बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बने रहे। काउंटी चैंपियनशिप में उनका ये दूसरा मैच ही है। इससे पिछले मैच में उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए थे।

डरहम की टीम को मिली हार

डरहम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए। इसके बाद सर्रे की टीम ने पहली पारी में 322 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 169 रनों की बढ़त हासिल कर ली, जो उसके लिए जीत में अहम साबित हुई। दूसरी पारी में डरहम की टीम ने 344 रन बनाए। इस तरह से जीत के लिए सर्रे की टीम को 176 रनों का टारगेट मिला, जिसे उनसे आसानी से चेज करके 5 विकेट से मैच जीत लिया। 

घरेलू क्रिकेट में किया दमदार प्रदर्शन

आर साई किशोर का घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उन्होंने 48 फर्स्ट क्लास मैचों में 203 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा 60 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 99 विकेट चटकाए थे। वह भारतीय टीम के लिए 3 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं। 

यह भी पढ़ें:

करुण नायर के 2 फिफ्टी स्कोर के बीच में इतने दिन का गैप, सिर्फ पार्थिव पटेल ही बचे आगे

IND vs ENG के बीच पांचवें टेस्ट मैच में चोटिल हुआ घातक खिलाड़ी, सामने खड़ा हो गया बड़ा संकट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल