1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. करुण नायर के 2 फिफ्टी स्कोर के बीच में इतने दिन का गैप, सिर्फ पार्थिव पटेल ही बचे आगे

करुण नायर के 2 फिफ्टी स्कोर के बीच में इतने दिन का गैप, सिर्फ पार्थिव पटेल ही बचे आगे

 Published : Aug 01, 2025 09:06 am IST,  Updated : Aug 01, 2025 10:59 am IST

करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की है और पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय टीम की सबसे बड़ी उम्मीद बनकर उभरे हैं।

karun nair- India TV Hindi
करुण नायर Image Source : GETTY

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। भारत के लिए पूरी सीरीज में फ्लॉप रहे करुण नायर ने इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर सधी हुई बैटिंग की और घातक अंग्रेज बॉलर्स के सामने टिके रहे। वह अभी भी 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और उन्होंने अपने करियर का पहला अर्धशतक लगा दिया है।

करुण नायर ने टेस्ट क्रिकेट में 3149 दिन के बाद पार फिफ्टी प्लस स्कोर

करुण नायर ने इससे पहले साल 2016 में ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 303 रनों की पारी खेली थी, जो उनका टेस्ट में एकमात्र फिफ्टी प्लस स्कोर था। अब उन्होंने 3149 दिन के बाद टेस्ट में फिफ्टी प्लस स्कोर पार किया है। यह भारत के किसी भी बल्लेबाज द्वारा टेस्ट मैचों में दो फिफ्टी प्लस स्कोर के बीच दूसरा सबसे लंबा अंतराल है।

भारतीय बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 54 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में फिफ्टी स्कोर बनाते हुए 67 रन बनाए थे। उनके टेस्ट क्रिकेट में दो फिफ्टी प्लस स्कोर के बीच में 4426 दिन का गैप था, जो भारत के लिए सबसे ज्यादा है।

इंग्लैंड के खिलाफ ही जड़ा था तिहरा शतक

करुण नायर ने भारतीय टीम के लिए साल 2016 में टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़कर तहलका मचा दिया था, क्योंकि वह भारत के लिए टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे बल्लेबाज बने थे। लेकिन फिर आश्चर्यजनक रूप से उन्हें भारतीय स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिया गया था।

पांचवें टेस्ट में किया अच्छा प्रदर्शन

अब पिछले कुछ समय से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन फॉर्म दिखाई और रनों के अंबार खड़े किए। फिर उन्होंने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी अच्छा किया। उनकी काबिलियत को देखते हुए ही उनकी भारतीय स्क्वाड में वापसी करवाई गई। लेकिन इंग्लैंड दौरे के शुरुआती तीन टेस्ट मैच में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वह चौथे टेस्ट मैच से बाहर रहे। लेकिन पांचवें टेस्ट में उन्होंने अच्छा खेल दिखाया है। उन्होंने अभी तक 10 टेस्ट मैचों में कुल 557 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG के बीच पांचवें टेस्ट मैच में चोटिल हुआ घातक खिलाड़ी, सामने खड़ा हो गया बड़ा संकट

साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने फाइनल में मारी एंट्री, खिताब के लिए इस टीम से होगा सामना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल