भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अंग्रेज कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में चार-चार बदलाव किए। भारतीय टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। लेकिन अब पांचवें टेस्ट मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। जब उसके स्टार तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स चोटिल हो गए हैं।
फील्डिंग करते समय लगी चोट
क्रिस वोक्स पांचवें टेस्ट मैच में मिड ऑफ से बाउंड्री की तरफ गेंद रोकने के लिए भागे थे और खुद को संभालने के चक्कर में वह फिसल गए। जिससे उनके कंधे में चोट लग गई। इसके बाद वह देर तक कंधा पकड़े हुए बैठे रहे। फिर उन्हें इंग्लैंड के फिजियो ने मेडिकल सहायता दी। ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक उनके कंधे की हड्डी खिसक गई है और अब उनके गेंदबाजी करने की संभावना बहुत ही कम है। इससे इंग्लैंड के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
एटकिंसन ने कही ये बात
गस एटकिंसन ने क्रिस वोक्स की चोट पर बोलते हुए कहा कि मुझे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और यह बहुत खराब लग रहा है। सीरीज के आखिरी मैच में, जब कोई चोटिल होता है, तो यह शर्मनाक होता है। उसे सभी का पूरा समर्थन मिलेगा।
सीरीज के खेले सभी मैच
भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में क्रिस वोक्स ने 14 ओवर फेंके और 46 रन देकर 1 विकेट लिया। वह सीरीज के लगातार पांचवें मैच में खेले हैं और उन्होंने सीरीज में अभी तक कुल 11 विकेट अपने नाम किए हैं। वह इंग्लैंड के इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने सीरीज के सभी मैचों मे हिस्सा लिया है।
टेस्ट क्रिकेट में ले चुके 192 विकेट
क्रिस वोक्स पांचवें टेस्ट मैच में अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें पिच से भी सपोर्ट मिल रहा था। अब उनके चोटिल से इंग्लैंड की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि उनसे पास तीन ही तेज गेंदबाज बचे हैं। उन्होंने इंग्लैंड की टीम के लिए साल 2013 टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही 62 टेस्ट मैचों में 2034 रन बनाए हैं और 192 विकेट हासिल किए हैं।
यह भी पढ़ें:
साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने फाइनल में मारी एंट्री, खिताब के लिए इस टीम से होगा सामना
ओवल टेस्ट में बारिश दूसरे दिन क्या फिर से करेगी मैच का मजा किरकिरा? ये है पूरे दिन की वेदर रिपोर्ट