1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: ओवल टेस्ट में बारिश दूसरे दिन क्या फिर से करेगी मैच का मजा किरकिरा? ये है पूरे दिन की वेदर रिपोर्ट

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में बारिश दूसरे दिन क्या फिर से करेगी मैच का मजा किरकिरा? ये है पूरे दिन की वेदर रिपोर्ट

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 01, 2025 06:14 am IST,  Updated : Aug 01, 2025 06:28 am IST

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश के चलते 2 बार खेल को रोकना पड़ा, जिससे पहले दिन सिर्फ 63 ओवर्स का खेल ही हो सका। ऐसे में अब सभी की नजरें दूसरे दिन के मौसम पर भी टिकी हुई है।

IND vs ENG Ovel Test Match Day 2 Weather Report- India TV Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड ओवल टेस्ट मैच दूसरा दिन वेदर रिपोर्ट Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन के खेल में बारिश के खलल के चलते सिर्फ 64 ओवर्स की गेंदबाजी ही हो सकी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में दिन का खेल खत्म होने पर 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए थे, जिसमें करुण नायर 52 और वाशिंग्टन सुंदर 19 रन बनाकर खेल रहे थे। अब सभी फैंस की नजरें दूसरे दिन के खेल पर हैं, जिसमें एकबार फिर से बारिश का खलल देखने को मिल सकता है।

दूसरे दिन लंच के बाद बारिश होने के ज्यादा आसार

लंदन में खेले जा रहे इस टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के दूसरे दिन के वेदर को लेकर बात की जाए तो उसमें वहां के स्थानीय समयानुसार जब सुबह 11 बजे मैच की शुरुआत होगी तो उस समय एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार बारिश होने की सिर्फ 5 फीसदी संभावना जताई गई है। लंच के समय तक बारिश होने की काफी कम संभावना है। वहीं दोपहर 2 से 4 बजे के बीच लगभग 50 फीसदी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है, ऐसे में दूसरे सेशन के दौरान खेल में खलल पड़ते हुए देखने को मिल सकता है। वहीं आखिरी सेशन के दौरान फिर बारिश होने की संभावना काफी कम जताई गई है। दूसरे दिन के तापमान को लेकर बात की जाए तो वह अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

करुण नायर और सुंदर पर बड़ी जिम्मेदारी

इंग्लैंड के दौरे पर करुण नायर आखिरकार अपने चयन को ओवल टेस्ट मैच में सही साबित करने में कामयाब जरूर हुए हैं। ग्रीन टॉप विकेट पर जहां एकतरफ टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दिए तो वहीं नायर पहले दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले अपना पचासा पूरा करने में कामयाब रहे। अब दूसरे दिन के खेल में उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। नायर और सुंदर के बीच अब तक 7वें विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हो चुकी है, जिसमें वह और अधिक इजाफा करने में सफल होते हैं तो भारतीय टीम की स्थिति इस मुकाबले में काफी बेहतर हो सकती है।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: शुभमन गिल ने बल्लेबाजी में कर दी बचकानी हरकत, इंग्लैंड का लगा जैकपॉट; देखें VIDEO

IND vs ENG: केएल राहुल पहली बार कर पाए अपने करियर में ये कमाल, इंग्लैंड का दौरा बन गया बेहद खास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल