ओवल के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल से बल्लेबाजी के दौरान ऐसी बचकानी हरकत देखने को मिली जिसका टीम इंडिया को बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है, जिसमें पहले सेशन का खेल बारिश के चलते जब रोका गया तो उस समय तक भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए थे। कप्तान गिल उस समय 15 रन बनाकर खेल रहे थे। बारिश रुकने के बाद जैसे ही दूसरे सेशन का खेल शुरू हुआ तो गिल ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन वह एक रन लेने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।
अपनी गलती के चलते गिल ने इंग्लैंड को गिफ्ट किया अपना विकेट
भारतीय टीम के पहली पारी में जब 28वें ओवर की शुरुआत हुई तो इंग्लैंड की तरफ से गस एटिंकसन गेंदबाजी करने के लिए आए। शुभमन गिल ने इस ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बनाया। इसके बाद दूसरी गेंद को हल्के हाथों से सामने की तरफ खेलने का प्रयास किया और एक रन लेने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान एटिंकसन ने तुरंत गेंद की तरफ दौड़ लगाते हुए उसे पकड़ा और विकेट पर मार दिया। गिल जो लगभग आधी पिच तक आ चुके थे उनके पास वहां से वापस जाने का कोई भी मौका नहीं था। 35 गेंदों में 21 रन बनाकर गिल रन आउट होकर उसके बाद वापस पवेलियन की तरफ बढ़ गए। गिल इस तरह से आउट होने के बाद काफी निराश भी दिखाई दिए।
अपने टेस्ट करियर में दूसरी बार हुए गिल रन आउट
शुभमन गिल जो अपने टेस्ट करियर में अब तक 37 मुकाबले खेल चुके हैं वह दूसरी बार रन आउट हुए हैं। गिल इससे पहले पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ ही घरेलू टेस्ट सीरीज में रन आउट हुए थे। गिल इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में पहली बार 20 रनों का आंकड़ा पार करने के बाद अपनी पारी में शतक लगाने में कामयाब नहीं हो सके हैं। इससे पिछली सभी पारियों में शुभमन गिल ने जब भी इंग्लैंड के खिलाफ इस दौरे पर 20 रनों का आंकड़ा पार किया तो उनके बल्ले से शतक देखने को मिला है।
ये भी पढ़ें
इंग्लैंड दौरे पर पिकनिक मनाकर वापस लौटेंगे ये खिलाड़ी, कप्तान को नहीं आया जरा सा भी तरस
एक ही मैच में दिखा जलवा, फिर चारोखाने चित्त हो गया ये बल्लेबाज