1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. The Hundred में बना कीर्तिमान, 5 गेंदों में ही बन गए इतने रन; देखता रह गया गेंदबाज

The Hundred में बना कीर्तिमान, 5 गेंदों में ही बन गए इतने रन; देखता रह गया गेंदबाज

 Published : Aug 22, 2025 01:36 pm IST,  Updated : Aug 22, 2025 01:37 pm IST

द हंड्रेड टूर्नामेंट में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम के लिए सैम कुक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और उनके खिलाफ ओवल इनविंसिबल्स के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए।

sam cook - India TV Hindi
सैम कुक Image Source : GETTY

द हंड्रेड टूर्नामेंट में ओवल इनविंसिबल्स की टीम ने ट्रेंट रॉकेट्स की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में ट्रेंट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए। इसके बाद ओवल इनविंसिबल्स के लिए जॉर्डन कॉक्स और सैम करन ने अर्धशतक लगाए और टीम को जीत दिला दी। दूसरी तरफ ट्रेंट के लिए सैम कुक सबसे बड़े विलेन साबित हुए। उन्होंने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया।

सैम कुक नहीं हासिल कर पाए एक भी विकेट

द हंड्रेड टूर्नामेंट में ओवर में 6 गेंदें नहीं होती हैं। इस टूर्नामेंट में 5 गेंदों का एक सेट होता है। यहां पर सैम कुक ने ओवल इनविंसिबल्स की टीम के खिलाफ बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। वह ट्रेंट रॉकेट्स की टीम के लिए हार में बड़ी वजह रहे। उन्होंने 15 गेंदों में कुल 38 रन लुटाए और वह एक भी विकेट नहीं ले सके।

5 गेंदों में लुटा दिए 32 रन

सैम कुक मैच में 65 गेंदों के बाद बॉलिंग करने लिए आए थे। इसके बाद उन्होंने 66वीं गेंद वाइड फेंकी, जो चौके के लिए चली गई। फिर उन्होंने एक और वाइड फेंकी। इसके बाद पहली लीगल डिलीवरी पर उन्होंने छक्का खा लिया। इसके बाद दूसरी लीगल डिलीवरी पर सैम करन ने चौका जड़ा। 

इसके बाद सैम कुक ने पूरी तरह से अपनी लय खो दी और उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि वह गेंदबाजी कहां करें। फिर उन्होंने नो बॉल फेंकी, जिस पर छक्का चला गया। इसके बाद तीसरी लीगल डिलीवरी पर उन्होंने छक्का दिया। फिर चौथी गेंद पर दो रन बने और सेट की आखिरी गेंद डॉट रही। इस तरह से पांच गेंदों में उन्होंने 32 रन लुटाए दिए। यह द हंड्रेड टूर्नामेंट के एक सेट में सबसे ज्यादा रन बने हैं। द हंड्रेड टूर्नामेंट में एक नो बॉल के लिए दो रन मिलते हैं।

ओवल इनविंसिबल्स के लिए दो बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

ओवल इनविंसिबल्स की टीम के लिए जॉर्डन कॉक्स ने 58 रन और सैम करन ने 54 रन बनाए। डोनोवान फरेरिया ने 14 रनों का योगदान दिया। तवांडा मुयेये ने 13 गेंदों में 20 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही ओवल की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।

यह भी पढ़ें:

टी20 इंटरनेशनल में जिसने भरा धुआं, वनडे में आते ही निकल गई हवा

भारत ने किया फाइटबैक, ऑस्ट्रेलिया का हाल खराब, बैकफुट पर टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल