1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन के पास एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, बस करना होगा छोटा सा काम

संजू सैमसन के पास एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, बस करना होगा छोटा सा काम

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 27, 2025 05:34 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 05:34 pm IST

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने एशिया कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में अच्छी बल्लेबाजी की। इस मुकाबले में सैमसन ने 23 गेंदों में 39 रन बनाए।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AP

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में सैमसन नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने आए और वहां उन्होंने 23 गेंदों में 39 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान सैमसन ने एक चौका और तीन छक्का लगाया। अपनी इस पारी के दौरान सैमसन ने एक खास लिस्ट में एमएस धोनी की बराबरी कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में उनके पास धोनी को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

एमएस धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं संजू सैमसन 

दरअसल विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन संयुक्त रूप से किसी एक टी-20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। सैमसन टी-20 एशिया कप में अब तक 6 छक्के मार चुके हैं। एमएस धोनी ने 2009 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप और ऋषभ पंत ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में 6 छक्के जमाए थे। अगले मैच में सैमसन एक सिक्स लगाते ही धोनी और पंत से आगे निकल जाएंगे। इसके लिए उन्हें सिर्फ एक सिक्स लगाना होगा।

संजू सैमसन ने किया बड़ा कारनामा

संजू सैमसन ने श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज था। संजू सैमसन टी-20 फॉर्मेट के एशिया कप में 6 छक्के जड़ चुके हैं और इस तरह वह एमएस धोनी से आगे निकल गए हैं। एमएस धोनी ने टी20 एशिया कप 2016 में कुल 4 छक्के जड़े थे, जबकि 2025 के सीजन में संजू सैमसन 6 छक्के जड़ चुके हैं। अगर फाइनल मैच में उन्हें बैटिंग करने का मौका मिलता है तो वहां भी वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

मिडिल ऑर्डर में बैटिंग कर रहे हैं संजू सैमसन

एशिया कप में संजू सैमसन ने अधिकतर मैचों में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की है। सैमसन को इस बार नई भूमिका दी गई है। वे पिछले कुछ समय से ओपनर की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन अब मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसी एशिया कप में वह ओमान के खिलाफ मैच में वे नंबर तीन पर उतरे थे। उस मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाते हुए 58 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें

भारत के लिए पहले T20 एशिया कप का फाइनल खेल चुके 2 प्लेयर्स, अब पाकिस्तान के खिलाफ खेलना लगभग तय

IND vs PAK: T20I में कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, पाकिस्तान जीत पाया है सिर्फ इतने मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल