1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन ने बीच मैदान पर चेक की कोहली की हार्ट बीट, भागते हुए फूलने लगी विराट की सांस

संजू सैमसन ने बीच मैदान पर चेक की कोहली की हार्ट बीट, भागते हुए फूलने लगी विराट की सांस

 Published : Apr 14, 2025 12:28 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 12:28 pm IST

विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अच्छी बल्लेबाजी और उन्होंने अर्धशतक जड़ते हुए 62 रनों की पारी खेली। वह अंत तक आउट नहीं हुए।

विराट कोहली और संजू सैमसन- India TV Hindi
विराट कोहली और संजू सैमसन Image Source : TWITTER SCREEN GRAB

विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी फुर्ती मैदान पर देखते ही बनती है। वह पिच पर बहुत ही तेजी के साथ दौड़ते हैं। सिंगल को डबल और डबल को ट्रिपल रन में बदलने में माहिर हैं। इस समय वह 36 साल के हो चुके हैं। फिर भी उनकी फील्डिंग में कोई कमी नहीं है। अभी वह आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम के लिए खेल रहे हैं। जहां आरसीबी ने राजस्थान को 8 विकेट से हरा दिया। मैच में कोहली ने भी बहतरीन बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाते हुए टीम को जिताने में अहम भूमिका अदा की।

संजू ने कोहली के सीने पर रखा हाथ

मैच के 15वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी वानिंदु हसरंगा ने संभाली। इस ओवर में विराट कोहली ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद पर तेजी के साथ दौड़कर दो रन पूरे कर लिए। लेकिन इसके बाद उनकी सांसे फूली लगी थीं और वह कुछ थके भी नजर आए। कोहली तुरंत विरोधी कप्तान संजू सैमसन के पास गए और उनसे कुछ कहा। इसके बाद संजू स्टार बल्लेबाज कोहली के सीने पर हाथ रखे नजर आए, जैसे वह उनकी हार्ट बीट चेज कर रहे हों। फिर कोहली ने सब ठीक है इसका इशारा भी किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोहली ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 100 अर्धशतक

विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 45 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनके टी20 करियर का ये 100वां अर्धशतक था। इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले कोई भी इंडियन प्लेयर ऐसा नहीं कर पाया था।

आरसीबी ने जीता मैच

मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 173 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आरसीबी की टीम ने आसानी से ही 18वें ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 75 रनों की पारी खेली। लेकिन उन्हें बाकी के बल्लेबाजों का अच्छा साथ नहीं मिला। इसी वजह से राजस्थान की टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। दूसरी तरफ आरसीबी के लिए फिट साल्ट (65 रन) और कोहली की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की और जीत की नींव रख दी थी। वहीं देवदत्त पड्डीक्कल ने 40 रनों का योगदान दिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल