1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20I में मिल गया रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट, अब इन खिलाड़ियों के लिए बढ़ी टेंशन

T20I में मिल गया रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट, अब इन खिलाड़ियों के लिए बढ़ी टेंशन

 Published : Nov 11, 2024 04:17 pm IST,  Updated : Nov 11, 2024 04:17 pm IST

संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में बैक टू बैक दो सेंचुरी ठोककर टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में ओपनिंग के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।

rohit sharma- India TV Hindi
T20I में मिल गया रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट, अब इन खिलाड़ियों के लिए बढ़ी टेंशन Image Source : GETTY

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच के बाद ही भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी​ हिटमैन रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। उनकी कप्तानी में ही भारत ने आईसीसी का खिताब अपने नाम किया और यही मैच उनका इस फॉर्मेट का आखिरी मैच भी साबित हुआ। हालांकि अभी वे आईपीएल खेलते रहेंगे। इस बीच तलाश उस खिलाड़ी की हो रही थी, जो रोहित शर्मा की ही तरह आक्रामक बल्लेबाजी करता हो। वैसे तो इसके लिए बहुत सारे खिलाड़ी अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे, लेकिन संजू सैमसन ने बैक टू बैक दो सेंचुरी लगाकर अपना भी नाम इस लिस्ट में शुमार करा दिया है। 

संजू सैमसन ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में ओपनिंग करते हुए बैक टू बैक दो शतक जड़ने का काम किया है। उनसे पहले ये कारनामा भारत के लिए कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था। वैसे तो संजू सैमसन की जगह टीम इंडिया में पक्की नहीं थी, लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन अब वे कर रहे हैं, उसके बाद उनकी दावेदारी और भी ज्यादा मजबूत होती नजर आ रही है। इस बीच रोहित की जगह लेने के लिए कई और​ खिलाड़ी भी हैं। इसमें यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड और अभिषेक शर्मा के नाम प्रमुखता से लिए जा सकते हैं। इस बीच केवल एक ही शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा लगातार जल्दी आउट हो रहे हैं। इससे उनके लिए दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 

अभिषेक शर्मा का बल्ला लगातार फ्लॉप, बढ़ सकती हैं उनकी मुश्किलें 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को अभी टी20 सीरीज के दो और मैच खेलने हैं। उम्मीद है कि इसमें भी अभिषेक शर्मा और संंजू सैमसन ही ओपनिंग करेंगे। अगर बचे हुए दो और मैचों में किसी में भी अभिषेक शर्मा का ​बल्ला नहीं चला तो वे टीम से भी बाहर हो सकते हैं। चुंकि ओपनिंग स्लॉट में इतने दावेदार हैं कि लगातार फ्लॉप होने के बाद टीम से बाहर होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। वहीं दूसरी ओर बात अगर संजू की करें तो वे अपना काम तो कर ही चुके हैं। अगर बचे हुए दो मैचों में भी उनके बल्ला चल गया तो फिर उन्हें टीम से बाहर करना करीब करीब नामुमकिन हो जाएगा। साथ ही वे ओपनिंग के लिए सबसे प्रबल दावेदार भी हो जाएंगे। 

माना जा सकता है कि यशस्वी जायसवाल तो एक ओपनर होंगे ही, अगर संजू ने दूसरे ओपनर की जगह बना ली तो फिर शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड के लिए वापसी करना काफी मुश्किल होगा। इससे भारत को एक राइट और लेफ्ट हैंड का कॉबिनेशन भी मिल जाएगा। हालांकि अभी बचे हुए दो मैचों के बाद संजू की परीक्षा आईपीएल में भी होगी, जहां वे अपनी पुरानी ही टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। वहां भी अगर वे ओपनिंग करेंगे और चल निकलेंगे तो फिर उनकी जगह और भी ज्यादा पुख्ता हो जाएगी। इस बीच अभी तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो बचे हुए मैचों पर नजर रखिए, जहां अभिषेक के साथ साथ संजू के खेल को भी बहुत गंभीरता से देखना होगा। 

यह भी पढ़ें 

मिचेल स्टार्क का घमंड होगा चूर- चूर, ये खिलाड़ी तोड़ेगा आईपीएल ऑक्शन के सारे कीर्तिमान!

हार्दिक पांड्या ने किया ब्लंडर, जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया को मिली हार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल