1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025: टीम में होकर भी इस खिलाड़ी के साथ हो गया खेल, प्लेइंग इलेवन में मौका मुश्किल

Asia Cup 2025: टीम में होकर भी इस खिलाड़ी के साथ हो गया खेल, प्लेइंग इलेवन में मौका मुश्किल

 Published : Aug 19, 2025 05:21 pm IST,  Updated : Aug 19, 2025 05:51 pm IST

एशिया कप में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल निभाते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में संजू सैमसन का प्लेइंग इलेवन में आना काफी मुश्किल लग रहा है।

sanju samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : GETTY

Asia Cup 2025: भारतीय टीम एशिया कप के लिए क्या होगी, इसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। बीसीसीआई ने भी ज्यादा देरी नहीं और अब से कुछ ही देर पहले टीम घोषित कर दी। अब वे 15 खिलाड़ी सामने आ चुके हैं, जो एशिया कप का खिताब भारत लाने के लिए मैदान में उतरेंगे। इस बीच एक​ खिलाड़ी के साथ लगता है कि भेदभाव हो गया है। उसे टीम में तो शामिल किया गया है, लेकिन नहीं लगता ​कि प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाएगी। हम बात कर रहे हैं संजू सैमसन की। 

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के अलावा तीसरे ओपनर हैं संजू सैमसन

दरअसल एशिया कप के लिए जिस टीम का ऐलान बीसीसीआई की ओर से किया गया है। उसमें तीन ओपनर रखे गए हैं। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के साथ ही संजू सैमसन का भी नाम शामिल किया गया है। अभिषेक शर्मा इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं, वो प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे, इसकी कोई संभावना नहीं है। बात अगर शुभमन गिल की करें तो वे टीम के उपकप्तान बन गए हैं। अक्सर ऐसा नहीं होता कि  उपकप्तान को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाए। यानी सलामी जोड़ी के तौर पर यही दो बल्लेबाज खेलेंगे। अगर आता है तीसरा नंबर। यहां पर तिलक वर्मा को खेलना चाहिए। लेकिन अगर संजू को खेलना है तो यही वो स्थान है, जहां वे खेल सकते हैं। यानी अगर तिलक प्लेइंग इलेवन से बाहर होते हैं तो ही संजू को मौका मिलेगा। 

जितेश शर्मा को मिल सकता है बतौर विकेट कीपर मौका

बात अगर विकेट कीपर की करें तो इसके लिए टीम ने जितेश शर्मा को रखा गया है। यानी अब टॉप 3 में संजू नहीं खेले तो वे इतने नीचे आकर तो नहीं ही खेलेंगे। जितेश शर्मा की खास बात ये है कि वे लोअर आर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, ऐसे में जितेश प्लेइंग इलेवन में खेलने के तगड़े दावेदार बन जाएंगे। यानी संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में होंगे कि नहीं, इसके बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन लगता तो ऐसा ही है कि उनका खेलना मुश्किल है। 

इंग्लैंड सीरीज में रन बना पाए थे संजू सैमसन

संजू सैमसन को पिछले कुछ वक्त से लगातार टी20 इंटरनेशनल में मौका दिया जा रहा है। लेकिन जब जनवरी फरवरी में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खेली गई तो उसके पांच मैचों में संजू कुछ खास नहीं कर सके। पहले मैच में संजू ने जरूर 26 रन बनाए, लेकिन इसके बाद लगातार तीन मैचों में वे सिंगल डिटिल स्कोर पर आउट हुए। सीरीज के आखिरी मैच में उन्होंने 16 रन बनाए। यानी एक भी बार वे 50 का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाए। हो ना हो, इसलिए शुभमन गिल को ओपनिंग में शुभमन गिल को मौका दिया जाए, जो इस वक्त जबरदस्त फार्म में चल रहे हैं। अब देखना होगा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन को लेकर क्या फैसला करते हैं। 

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल