1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Sara Tendulkar Photos: सारा तेंदुलकर बनीं 'राजकुमारी,' एक्ट्रेस हेजल कीच ने सचिन तेंदुलकर की बेटी के लिए कही ये बात

Sara Tendulkar Photos: सारा तेंदुलकर बनीं 'राजकुमारी,' एक्ट्रेस हेजल कीच ने सचिन तेंदुलकर की बेटी के लिए कही ये बात

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 15, 2022 08:51 pm IST,  Updated : May 15, 2022 08:58 pm IST

सारा तेंदुलकर को हाल ही में IPL 2022 के दौरान मुंबई इंडियंस के मैच का लुत्फ उठाते देखा गया था। साथ ही पिछले कुछ दिनों से उनके बॉलीवुड डेब्यू की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

सारा तेंदुलकर द्वारा...- India TV Hindi
सारा तेंदुलकर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं ताजा तस्वीरें Image Source : इंस्टाग्राम (@SARATENDULKAR)

Highlights

  • सारा तेंदुलकर ने लंदन से की मेडिसिन की पढ़ाई
  • सारा तेंदुलकर ने कुछ महीनों पहले किया था मॉडलिंग डेब्यू
  • IPL 2022 के दौरान वानखेड़े में नजर आईं थीं सारा

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपने खेल के लिए दुनियाभर में मशहूर हुए। लेकिन उनकी बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) अक्सर अपनी सुंदरता के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। सारा इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर फोटो शेयर करती हैं। इसी बीच सचिन की लाडली ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन फोटो शेयर की हैं जो उनकी दोस्त की शादी के दौरान की हैं। हर बार की तरह इस बार भी पोस्ट शेयर करते ही सारा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। 

सारा तेंदुलकर की इन फोटोज पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। अभी तक करीब 5 लाख लोग उनकी फोटो को पसंद भी कर चुके हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने भी सारा की इन तस्वीरों पर कमेंट किया है। सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड की एक्ट्रेस हेजल कीच ने सारा के इन फोटोज पर कमेंट करते हुए प्रिंसेस यानी राजकुमारी के इमोजी के साथ लिखा, 'आप वैसे (राजकुमारी की तरह) ही लग रहे हैं।' दरअसल कैप्शन में सारा ने लिखा है कि, राजकुमारी जैसा खुद को महसूस किया।

वहीं रविवार को इस पोस्ट के बाद सारा तेंदुलकर ने इस शादी समारोह का एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में सारा जमकर मस्ती करती हुईं अलग-अलग लुक्स में नजर आ रही हैं। वहीं इसमें उनके साथ उनके अन्य दोस्त और हाल ही में उनके साथ गोवा में और लंदन में नजर आ चुके सिद्धार्थ केरकर भी नजर आए। कुछ महीनों पहले सारा तेंदुलकर गोवा में छुट्टी बिताने गई थीं। उसी मौके पर उनको सिद्धार्थ केरकर के साथ वहां चिल करते देखा गया था।

बॉलीवुड डेब्यू की लग रहीं अटकलें!

सारा तेंदुलकर पिछले साल नवंबर में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। वह एक ऐड वीडियो में बनिता संधू और तानिया श्रॉफ के साथ नजर आई थीं। इसके बाद लगातार यह अटकलें थीं कि सारा जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि, खूबसूरती में निश्चित ही सारा किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगतीं। उनकी सोशल मीडिया पर फॉलोइंग और उनकी तस्वीरें भी जमकर वायरल होती हैं। कई एक्टर, एक्ट्रेस और बॉलीवुड की कई हस्तियां भी उनके लुक की कायल रहती हैं।

सारा तेंदुलकर और सिद्धार्थ केरकर गोवा में मस्ती करते हुए
Image Source : INSTAGRAM (@SIDHARTHKERKAR)सारा तेंदुलकर और सिद्धार्थ केरकर गोवा में मस्ती करते हुए

लंदन से की मेडिसिन की पढ़ाई

वैसे तो सारा तेंदुलकर का होम टाउन मुंबई है लेकिन अक्सर वे लंदन में भी नजर आती हैं। उनके इंस्टा बायो में भी उनके प्लेस में मुंबई और लंदन दोनों लिखा है। सारा तेंदुलकर ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की, इसके बाद मेडिसिन की पढ़ाई करने के लिए वह लंदन चली गईं। हाल ही में IPL 2022 के दौरान सारा को अपनी मां अंजली तेंदुलकर के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के मैच का लुत्फ उठाते देखा गया था।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल