1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड में शतक से चूके 2 भारतीय बल्लेबाज, दूसरे दिन के आगाज के साथ ही लगा तगड़ा झटका

इंग्लैंड में शतक से चूके 2 भारतीय बल्लेबाज, दूसरे दिन के आगाज के साथ ही लगा तगड़ा झटका

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 31, 2025 04:35 pm IST,  Updated : May 31, 2025 04:35 pm IST

इंग्लैंड में 2 भारतीय बल्लेबाज शतक से चूक गए हैं। एक बल्लेबाज अपने शतक से सिर्फ 8 रन दूर रह गया जबकि दूसरा बल्लेबाज सिर्फ 6 रन चूक गया।

Sarfaraz Khan and Dhruv Jurel - India TV Hindi
सरफराज खान और ध्रुव जुरेल Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज का आगाज होना है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई थी। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने में अभी लगभग 3 हफ्ते का वक्त बचा है। इससे पहले इंडिया-ए की टीम इंग्लैंड में हैं और 30 जून से पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेल रही है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया- ए को इंग्लैंड में 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलने हैं। टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिहाज से दोनों मैच काफी अहम हैं। 

2 बल्लेबाज सेंचुरी से चूके

इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में पहले दिन भारतीय सलामी जोड़ी फेल रही। यशस्वी जायसवाल (24) और अभिमन्यु ईश्वरन (8) दोनों ही सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद टेस्ट टीम में 8 साल बाद वापसी करने वाले करुण नायर ने सरफराज खान के साथ मिलकर शानदार साझेदारी करते हुए इंडिया-ए का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। इस दौरान करुण नायर अपना शतक पूरा करने में सफल रहे। हालांकि, सरफराज अपने शतक से 8 रन दूर रह गए। उन्होंने 92 रन बनाए। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने करुण नायर का बेहतरीन अंदाज में साथ निभाया लेकिन वो भी अपने शतक के करीब पहुंचकर चूक गए।

दरअसल, पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया-ए की टीम ने 90 ओवर में 3 विकेट खोकर 409 रन बनाए। करुण नायर 186 और ध्रुव जुरेल 82 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे दिन के आगाज के साथ ही ध्रुव जुरेल के रुप में भारत को चौथा बड़ा झटका लगा। जुरेल 95वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 120 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 94 रन बनाए। 

करुण नायर ने ठोका दोहरा शतक

सरफराज खान और ध्रुव जुरेल भले ही अपना शतक पूरा नहीं कर सके लेकिन करुण नायर ने दूसरे दिन 101वें ओवर में चौके से दोहरा शतक जड़ने का कमाल कर दिखाया। नायर ने 272 गेंदों पर 26 चौके और 1 छक्के की बदौलत दोहरा शतक ठोका। करुण नायर की इस शानदार पारी की बदौलत इंडिया-ए ने 450 से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इंडिया-ए के बल्लेबाज स्कोरबोर्ड पर कितने रन लगाने में कामयाब हो पाते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल