1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सरफराज खान की सुनामी पारी से उड़े गेंदबाज, आक्रामक सेंचुरी के साथ ठोकी दावेदारी

सरफराज खान की सुनामी पारी से उड़े गेंदबाज, आक्रामक सेंचुरी के साथ ठोकी दावेदारी

 Published : Dec 02, 2025 03:36 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 03:41 pm IST

Sarfaraz Khan: सरफराज खान ने टेस्ट में तो खूब शतक ठोके हैं, लेकिन अब उन्होंने टी20 क्रिकेट में भी अपनी पहली सेंचुरी लगा दी है।

Sarfaraz Khan- India TV Hindi
सरफराज खान Image Source : PTI

Sarfaraz Khan Century: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान भारतीय खिलाड़ी अपना जलवा​ बिखेर रहे हैं। इसी महीने आईपीएल के अगले सीजन के लिए नीलामी में भी होनी है, ऐसे में टीमों की भी नजर इस टूर्नामेंट पर लगी हुई है। इस बीच सरफराज खान को वैसे तो टेस्ट का बल्लेबाज माना जाता है, लेकिन टी20 टूर्नामेंट में भी सरफराज ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी और कहीं ना कहीं ऑक्शन के लिए अपनी कीमत में जबरदस्त इजाफा कर लिया है। 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल रहे हैं सरफराज खान

सरफराज खान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल रहे हैं। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। टीम के सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे जल्दी आउट हो गए। हालांकि आउट होने से पहले उन्होंने 14 बॉल पर 21 रन ठोक दिए। इसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सरफराज खान आए। उन्हें अजिंक्य रहाणे का साथ मिला। सरफराज खान ने बेहतरीन अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद शतक की ओर बढ़ गए। उन्होंने केवल 47 बॉल पर शतक पूरा कर लिया। 

मुंबई की टीम ने बना दिए 20 ओवर में 220 रन

खान की इस पारी में उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाने का काम किया। इस दौरान उनका औसत 212.77 का रहा। सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 32 बॉल पर 42 रन बनाए। नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतरे सूर्यकुमार यादव ने भी अपने अंदाज में केवल 12 बॉल पर 20 रन ठोक दिए। खास बात ये रही सरफराज खान आउट नहीं हुए और शतक लगाने के बाद नाबाद लौटे। मुंबई की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन बनाने का काम किया। 

टी20 क्रिकेट में सरफराज का पहला शतक

खास बात ये है कि टी20 क्रिकेट में सरफराज खान का ये पहला शतक है। इससे पहले वे डोमेस्टिक क्रिकेट में तो खूब सेंचुरी लगाते रहे हैं, लेकिन सबसे छोटे फॉर्मेट में पहली बार उन्होंने ये काम किया है। अब देखना होगा कि आगे के मैचों में सरफराज कैसी बल्लेबाजी करते हैं। अगर उनका यही फार्म जारी रहा तो वे जब आईपीएल की नीलामी होगी कि कई टीमें उन्हें अपने पाले में करने की कोशिश करेंगी। हालां​कि आईपीएल में सरफराज कोई बहुत बड़ा काम तो नहीं कर पाए हैं, इसलिए उनके नाम की चर्चा कम होती है। 

यह भी पढ़ें 

हार्दिक पांड्या ने मैदान पर वापसी करते ही बल्ले से मचाया गदर, गेंदबाजी में जमकर पिटाई

IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा दूसरा मुकाबला, टाइम कर लीजिए नोट, नहीं तो छूट जाएगा मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल