1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हो गया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी ने अचानक वापस ले लिया अपना रिटायरमेंट, 37 साल है उम्र

हो गया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी ने अचानक वापस ले लिया अपना रिटायरमेंट, 37 साल है उम्र

 Published : May 12, 2026 02:15 pm IST,  Updated : May 12, 2026 02:15 pm IST

क्रिकेट में एक और वर्ल्ड कप आ रहा है। इससे पहले टीमों का ऐलान किया जा रहा है। अब साउथ अफ्रीका ने टी20 महिला विश्व कप के लिए स्क्वाड घोषित किया है। इसमें शबनम इस्माइल का भी नाम शामिल है।

shabnim ismail- India TV Hindi
शबनम इस्माइल Image Source : AFP

क्रिकेट की दुनिया से एक अहम और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इसी साल अब से कुछ ही दिन बाद आईसीसी की ओर से टी20 महिला विश्व कप का आयोजन किया जाना है। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। टीमों का ऐलान किया जा रहा है। अब साउथ अफ्रीका ने भी टीम की घोषणा कर दी है, इसमें शबनम ​इस्माइल को भी शामित किया गया है, जिन्होंने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। 

शबनम इस्माइल की हो रही है सरप्राइज एंट्री

महिला टी20 विश्व कप 2026 में शबनम इस्माइल की सरप्राइज एंट्री होने जा रही है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए अपना रिटायरमेंट वापस लेने का ऐलान कर दिया है। शबनम इस्माइल अब करीब 37 साल हो गई हैं, इस उम्र में भी वे लगातार ​सक्रिय है और अब तो वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए भी तैयारी कर रही हैं। 

लॉरा वोल्वार्ड्ट करेंगी टीम की कप्तानी

साउथ अफ्रीका की ओर से इस बात का ऐलान कर दिया गया है कि टीम की कप्तानी लॉरा वोल्वार्ड्ट ही करेंगी। टीम में बाकी सभी बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें मारिजैन कैप, नादिन डी क्लर्क, मारिजैन कैप, टैजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, क्लो ट्रायोन और अयाबोंगा खाका का नाम आता है। इस बीच टीम में कायला रेनेके को भी टीम में शामिल किया गया है। जो अंडर-19 की कप्तान रह चुकी हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेट की ओर से इस बारे में खुशी का इजहार किया गया है कि श​बनम इस्माइल की वापसी हो रही है। वे भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो गई थीं, लेकिन वे लीग क्रिकेट लगातार खेल रही हैं। 

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच 21 जून को होगा मैच

टी20 महिला विश्व कप का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। पहले दिन इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। साउथ अफ्रीका की बात की जाए तो उसका पहला मुकाबला 13 जून को होगा, जब ऑस्ट्रेलिया से भिड़ती हुई नजर आएगी। भारत और साउ​थ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा, क्योंकि दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है। 

साउथ अफ्रीका विमेंस T20 वर्ल्ड कप टीम: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कैप्टन), टैजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), मारिजैन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, कराबो मेसो (विकेट कीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायोन और डेने वैन नीकर्क। 

यह भी पढ़ें 

GT vs SRH: कौन जीतेगा आज का मुकाबला, अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंचने का मौका

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ दिया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, उम्र के इस पड़ाव पर रचा इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल