1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफ्रीकी प्लेयर से LIVE मैच में भिड़े शाहीन अफरीदी, मारा जोरदार धक्का, अंपायर ने किया बीच बचाव

अफ्रीकी प्लेयर से LIVE मैच में भिड़े शाहीन अफरीदी, मारा जोरदार धक्का, अंपायर ने किया बीच बचाव

 Published : Feb 12, 2025 07:58 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 08:02 pm IST

Shaheen Afridi: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके से भिड़ गए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीजट्के- India TV Hindi
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीजट्के Image Source : TWITTER SCREEN GRAB

Shaheen Afridi vs Matthew Breetzke: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज हो रही है। इसमें न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पाकिस्तान और अफ्रीका के बीच फाइनल में जाने के लिए जंग हो रही है। अफ्रीका ने पाकिस्तान को जीतने के लिए 353 रनों का टारगेट दिया। अफ्रीकी टीम के लिए टेम्बा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्जके और हेनरिक क्लासेन ने धमाकेदार पारियां खेली। इस मैच में एक ऐसी घटना हो गई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

शाहीन अफरीदी की मैथ्यू ब्रीट्जके से हुई बहस

पाकिस्तान के लिए पारी का 28वां ओवर शाहीन अफरीदी ने फेंका। तब अफ्रीका के लिए क्रीज पर मैथ्यू ब्रीट्जके और कप्तान टेम्बा बावुमा मौजूद थे और दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन 28वें ओवर की पांचवीं गेंद को ब्रीट्जके ने मिड ऑन की तरफ खेला। इसके बाद शाहीन ने गुस्से में अफ्रीकी बल्लेबाज को कुछ कहा और वीडियो में जैसा दिख रहा है उससे लगा कि अफ्रीकी प्लेयर भी उनकी बातों से खुश नहीं है। इसके बाद दोनों में बहस हुई। 

अफरीदी ने मारा धक्का

बात यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद को मैथ्यू ब्रीट्जके ने डीप स्क्वायर लेग पर फ्लिक करके एक रन ले लिया। लेकिन रन दौड़ते समय ब्रीट्जके गेंदबाज शाहीन से टकरा गए। उन्होंने रन तो पूरा कर लिया, लेकिन इसके बाद शाहीन उनके पास आए और गुस्से में उनसे कुछ बात कही। शाहीन ने अपने कंधे की तरफ भी इशारा किया। इसके बाद उन्होंने ब्रीट्जके को धक्का भी दिया। इतने में पाकिस्तानी प्लेयर्स और अंपायर भी आ गए। अंपायर को आकर बीच बचाव करना पड़ा। इसके बाद अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा और पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान के बीच में भी बातचीत हुई। 

अफ्रीका ने बनाया बड़ा स्कोर

अफ्रीकी टीम को टेम्बा बावुमा और टोनी डी जोर्जी ने 51 रनों की दमदार शुरुआत दिलाई। कप्तान बावुमा ने 82 रन बनाए। इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे मैथ्यू ब्रीजट्के ने 83 रनों का योगदान दिया। हेनरिक क्लासेन ने 87 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही अफ्रीकी टीम पहाड़ जैसा बड़ा स्कोर बना पाई। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने दो विकेट हासिल किए। वहीं नसीम शाह और खुशदिल शाह के खाते में एक-एक विकेट गया। 

यह भी पढ़ें: 

विराट कोहली ने हासिल किया नंबर-1 का ताज, एशिया में सभी बल्लेबाजों को छोड़ दिया पीछे

अंग्रेज गेंदबाज के आगे बेबस विराट कोहली, 10 से ज्यादा बार हुए शिकार, बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल