Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 में रिटायरमेंट नहीं लेंगे MS Dhoni? CSK के साथी खिलाड़ी ने दिया ये बड़ा बयान

IPL 2023 में रिटायरमेंट नहीं लेंगे MS Dhoni? CSK के साथी खिलाड़ी ने दिया ये बड़ा बयान

Written By: India TV Sports Desk Published : Mar 20, 2023 12:45 pm IST, Updated : Mar 20, 2023 12:46 pm IST

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन ने बड़ा बयान दिया है।

CSK Team - India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM Chennai Super Kings

Shane Watson On MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में होती है। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने शांत दिमाग और कप्तानी कौशल से चार बार खिताब दिलाया है। धोनी इस समय 41 साल के हो चुके हैं। कई मीडिया रिपोटर्स में ये दावा किया गया है आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन है, लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन ने धोनी के संन्यास पर बड़ा बयान दिया है। 

वॉटसन ने कही ये बात 

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैंने सुना है कि महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन है, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता है। वह अगले तीन से चार साल तक और खेल सकते हैं। वह काफी फिट हैं और उनकी विकेटकीपिंग स्किल कमाल की है। 

'धोनी हैं शानदार कप्तान'

ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन ने आगे बोलते हुए कहा कि धोनी की कप्तानी भी शानदार है। उनकी खेल को लेकर समझ उन्हें एक बेहतरीन लीडर बनाती है। मैदान पर उनकी गेम की पढ़ने की काबिलियत कमाल की है। चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता के पीछे यही सबसे बड़ा कारण है। 

पिछले सीजन किया खराब प्रदर्शन 

IPL 2022 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। सीएसके की टीम आईपीएल 2022 में 14 में से सिर्फ 4 ही मैच जीत पाई थी। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 के पहले मैच में ही अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने आईपीएल 2022 में 232 रन बनाए थे। धोनी ने अपने दम पर सीएसके की टीम को कई मैच जिताए हैं। उन्होंने आईपीएल के 234 मैचों में 4978 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement