1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के बीच रिप्लेसमेंट का ऐलान, शिमरोन हेटमायर लेंगे चोटिल जस्टिन ग्रीव्स की जगह

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के बीच रिप्लेसमेंट का ऐलान, शिमरोन हेटमायर लेंगे चोटिल जस्टिन ग्रीव्स की जगह

 Written By: Vanson Soral
 Published : Jul 13, 2026 04:20 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 04:20 pm IST

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच जारी ODI सीरीज के बीच बड़ी खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज ने चोटिल जस्टिन ग्रीव्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

Rovman Powell and Shimron Hetmyer - India TV Hindi
रोवमैन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर Image Source : AFP

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की ODI सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच का नतीजा मेजबान वेस्टइंडीज के पक्ष में गया। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच से पहले बड़ी खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के चोटिल बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स सीरीज सीरीज बाहर हो गए हैं। ऐसे में शिमरोन हेटमायर को जस्टिन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। हेटमायर को सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा कि ग्रीव्स को पीठ में चोट लगी है, जिसके कारण वह प्रोविडेंस में होने वाले पहले ODI मैच से बाहर हो गए हैं और अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखने के लिए बारबाडोस लौट गए हैं।

एक साल बाद ODI में नजर आएंगे हेटमायर?

बता दें, हेटमायर लंबे समय से ODI मैच नहीं खेले हैं। उन्होंने आखिरी बार जून 2025 में ODI मैच खेला था। हेटमायर जून में श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की तीन मैचों की सीरीज के लिए ODI टीम में वापस बुलाया गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। शुरुआत में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन ODI मैचों की टीम में शामिल नहीं किया गया था, ताकि वह सिएटल ओर्कास के साथ अपना MLC का कार्यकाल पूरा कर सकें।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो ODI और उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ग्रीव्स का दोबारा मूल्यांकन किया जाएगा। ग्रीव्स ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए अपने पिछले टेस्ट में 180 रन बनाए थे। यह मैच हाई-स्कोरिंग रहा और ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन इसने टीम को 2023 के बाद अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने में मदद की। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। 

वेस्टइंडीज सीरीज में 1-0 से आगे

CWI ने कहा कि वे इस हफ्ते के आखिर में आखिरी दो ODI मैचों के लिए टीम की घोषणा करेंगे। वेस्टइंडीज ने पहले ODI में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली थी। शुरुआती तीन ODI मैच प्रोविडेंस में खेले जाने हैं, जबकि आखिरी दो मैच ब्रिजटाउन में होंगे। वेस्टइंडीज ने फिलहाल पहले 3 ODI मैचों के लिए टीम का ऐलान किया है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन ODI मैचों के लिए वेस्टइंडीज की टीम: शे होप (कप्तान, विकेटकीपर), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।

यह भी पढ़ें:

24 घंटे भी नहीं टिक पाया साहिबजादा फरहान का वर्ल्ड रिकॉर्ड, शिमरन हेटमायर ने किया चकनाचूर

वानखेड़े में आया शिमरन हेटमायर का तूफान, 19 गेंदों में ठोक दी फिफ्टी, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल